फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: करंट की चपेट में आने से मजदूर की मौत

Fri, 11 Sep 2026 03:22 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। सुभाषनगर थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार सुबह हाईटेंशन करंट की चपेट में आने से भवन निर्माण में लगे मजदूर की मौत हो गई। मृतक की पत्नी ने मकान मालिक पर लापरवाही और बिना सुरक्षा इंतजाम के काम कराने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

सुभाषनगर थाना क्षेत्र के गांव करेली निवासी ममता ने पुलिस को बताया कि उनके पति शंकर लाल मजदूरी करते थे। गंगा नगर निकट गुरुद्वारा निवासी महेंद्र सिंह साहू के इन दिनों मकान का निर्माण चल रहा है। निर्माणाधीन मकान से कुछ ही दूरी पर 11 केवी की लाइन गुजर रही है। हाईटेंशन लाइन के कारण छत पर करंट आ रहा था। मकान मालिक ने हाईटेंशन लाइन को लेकर कोई सुरक्षा इंतजाम नहीं किए। बिना सुरक्षा इंतजाम के मकान का लिंटर डाला जा रहा था। सुबह सात बजे जैसे ही उनके पति छत पर गए वैसे ही करंट की चपेट में आ गए। उनकी मौके पर मौत हो गई। ममता ने मकान मालिक पर लापरवाही का आरोप लगाया है। सीओ आशुतोष शिवम ने बताया रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें