फतेहगंज पूर्वी। मंगलवार रात को गांव झादा निवासी प्रताप के ऊपर गली में ऊपर से निकल रही जर्जर एलटी विद्युत लाइन का तार गिरने से मौत हो गई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया था। प्रताप के भाई ने बिजली निगम पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी। वहीं, विद्युत निगम के अधिकारी का कहना था कि उन्हें कोई भी ऐसी लिखित सूचना नहीं मिली है कि कोई व्यक्ति की करंट की चपेट में आने से मौत हुई है। बुधवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इस बात की पुष्टि की है। बृहस्पतिवार को गमगीन माहौल में शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
अवर अभियंता अरविंद कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद मृतक के परिजनों की तरफ से लिखित शिकायत आने पर जांच करवाई जाएगी। मृतक के परिजनों को मुआवजा दिलवाने की प्रक्रिया की जाएगी। संवाद