फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना की जांच के लिए बरेली कमिश्नरी में खुलेगी लैब

विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : प्रतीकात्मक फोटो
विज्ञापन

हर जिले में होगा कलेक्शन सेंटर, सीएम ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए अफसरों को दिए दिशा निर्देश
विज्ञापन

कोरोना से बचाव के इंतजाम के लिए 11 कमेटियां गठित

बरेली। कोरोना की जांच के लिए जल्द ही कमिश्नरी में लैब खोली जाएगी। इसके अलावा हर जिले में सैंपल रखने के लिए कलेक्शन सेंटर भी खुलेंगे। मुख्यमंत्री ने मंगलवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए अफसरों गो दिशा निर्देश दिए। साथ ही कोरोनो से बचाव के इंतजाम के लिए 11 कमेटियां बनाई गई हैं।
विज्ञापन

सीएम की वीडियो कांफ्रेंसिग में में कमिश्नर रणवीर प्रसाद और डीएम नितीश कुमार के साथ कई और अधिकारी भी मौजूद थे। सीएम ने बताया कि 438 लोग आइसोलेशन और चार हजार लोग क्वारंटाइन में हैं। 61500 कोरोना संदिग्ध लोगों पर निगरानी की जा रही है। कोरोना से लड़ने के लिए सभी जिलों में एक-एक ए लेवल, 57 जिलों में टू-लेवल और छह जिलों में थ्री-लेवल के अस्पताल तैयार किए गए हैं। प्रदेशभर में कोरोना की जांच के लिए अभी दस लैब काम कर रही हैं। 14 मेडिकल कालेजों में भी टेस्टिंग लैब संचालित करने की तैयारी है।

जमातियों की वजह से बिगड़े हालात

एक दिन पहले करमपुर चौधरी में बवाल के बाद अफसरों को लग रहा था कि वीडियो कांफ्रेसिंग के दौरान सीएम इस घटना के बारे में भी जानकारी ले सकते हैं, लेकिन मुख्यंत्री ने इस घटना के बारे में नहीं पूछा। हालांकि वीडियो कांफ्रेंसिंग के दौरान इतना जरूर कहा कि कुछ लोग माहौल बिगाड़ना चाहते थे। साथ ही कहा कि कोरोना के खिलाफ जंग में काफी हद तक कामयाबी मिल गई थी, लेकिन तब्लीगी जमात के लोगों की वजह से स्थिति बिगड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें