फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: उर्स में अदा की गई कुल शरीफ की रस्म, मांगी खुशहाली की दुआ

विज्ञापन
विज्ञापन
हाफिजगंज। गांव बकैनिया में स्थित दरगाह हिदायत शाह वली के चार दिवसीय उर्स में शनिवार को कुल शरीफ की रस्म अदा की गई। अकीदतमंदों ने चादरपोशी व गुलपोशी के साथ ही खुशहाली की दुआ मांगी। कार्यक्रम फज्र की नमाज के बाद शुरू हुआ। रसूले पाक की शान में नजराने पेश किए गए। ग्राम प्रधान इकरार अहमद, सिराज अहमद, कमेटी अध्यक्ष मोहम्मद अहमद, हाजी मौलाना, मोहम्मद अयूब ने चादर व फूल पेश कर इत्र की बरसात की। फातिमा मस्जिद के इमाम मौलाना इसरार अहमद ने कहा की सूफी परंपरा हिंदुस्तान को एक सूत्र में पिरोने का काम कर रही है। दरगाह पर सभी धर्मों के लोग अकीदत के साथ आते हैं जो कोमी एकता की एक मिसाल है।
विज्ञापन

इसके बाद कुल शरीफ की रस्म में फनकार राशिद साबरी व उनके साथियों ने अपने कलामों में सुफियान कलाम पेश कर बुजुर्गों की अकीदत का इजहार किया। इस मौके पर मोहम्मद अहमद, मोहम्मद हुसैन, सिराज अहमद, इलियास अहमद, गुड्डू कपिल आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें