फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: पीएचसी का किया निरीक्षण, सुधार को दिए निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहगंज पूर्वी। शनिवार को जिला कार्यक्रम प्रबंधक पीलीभीत मोहम्मद नाजिर ने कायाकल्प टीम के साथ नगर के नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान अस्पताल में मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं की जांच की। टीम ने अस्पताल के रजिस्टर में रिकॉर्ड भी चेक किए। अस्पताल में आए हुए मरीजों से भी बात कर फीडबैक लिया गया।
विज्ञापन

टीम ने लेबर रूम, पैथोलॉजी लैब, फार्मेसी सहित ओपीडी का जायजा लिया। वहीं, अस्पताल में बिजली की फिटिंग, पानी का इंतजाम और दीवारों के किनारे टूट- फूट को सुधारने के निर्देश प्रभारी चिकित्सक डॉ. संजीव दिवाकर को दिए। इस दौरान फरीदपुर सीएचसी अधीक्षक अनुराग गौतम, कार्यक्रम प्रबंधक अनुराग शर्मा, फार्मासिस्ट बागीश कुमार, पम्मी आदि रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें