फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुदेशिया ओवरब्रिज: जरा सा चूके तो ओवरब्रिज का गड्ढा बन सकता है बड़ा खतरा

विज्ञापन
कुदेशिया पुल जर्जर हालत मे
विज्ञापन
बरेली। हार्टमन के साथ कुदेशिया ओवरब्रिज पर भी खतरे कम नहीं हैं। इस ओवरब्रिज के बीच में करीब तीन फुट गहरा गड्ढा हो गया है। पुल के एक ज्वाइंट के बीच कोलतार उधड़ जाने से लोहे का एंगल बाहर आ गया है। इसकी मरम्मत न होने से रोड टूटती जा रही है। इससे यहां एक्सीडेंट का खतरा बना हुआ है। कई बार यहां बाइक-स्कूटी वाले गिर भी चुके हैं लेकिन पीडब्ल्यूडी के अधिकारी पैच वर्क कराने की सुध नहीं ले रहे हैं।
विज्ञापन

किला-कुदेशिया रोड पर बने हार्टमन ओवरब्रिज की रोड भी बार-बार उधड़ रही है। उस पर कई बड़े और गहरे गड्ढे हो गए हैं। सीसी रोड के अंदर बिछा सरिया का जाल तक बाहर आ गया है। हादसे की आशंका के बावजूद पीडब्ल्यूडी ने इसकी मरम्मत नहीं कराई है। इसी तरह कुदेशिया ओवरब्रिज पर भी रोड कई जगह से उधड़ रही है। ओवरब्रिज के बीच में एक जगह पर सड़क पर करीब तीन मीटर हिस्से में कोलतार उखड़ गया है। इससे बजरी भी उधड़ कर फैल गई है और तीन फुट गहरा गड्ढा हो गया है। रिपेयरिंग न होने से यह गड्ढा खतरनाक होता जा रहा है। ओवरब्रिज पर एक जगह पत्थर की स्लैब भी टूट गई है। कुछ महीने पहले पीडब्ल्यूडी ने यहां पैचवर्क के नाम पर लीपापोती की थी। लिहाजा रोड फिर टूट गई। लोगों का कहना है कि रात में ओवरब्रिज के ऊपर गड्ढा न दिखाई देने से हादसे का खतरा बना रहता है।
स्टाफ को मौके पर भेजकर दिखवाऊंगा कि कुदेशिया ओवरब्रिज पर कहां-कहां मरम्मत की जरूरत है। इस पर जल्द ही पैच बनाए जाएंगे। हार्टमन ओवरब्रिज की टूटी सड़क भी जल्द ही ठीक की जाएगी। - वीएम शर्मा, एक्सईएन, निर्माण खंड भवन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें