प्रस्तुति देती छात्रा। स्रोत: विद्यालय
मीरगंज। केएसजी. इंटर कॉलेज में दूसरे दिन खेल जगत फाउंडेशन की ओर से ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के कई प्रमुख विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
इसमें कबड्डी में केएसजी इंटर कॉलेज तो वालीबॉल में राजेंद्र प्रसाद इंटर कॉलेज के छात्रों ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। खो-खो में राजकुमारी जूनियर हाई स्कूल की छात्राओं ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। बैडमिंटन में राजेंद्र प्रसाद इंटर कॉलेज के छात्र आलोक व केएसजी इंटर कॉलेज की छात्रा सिमरन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। क्रिकेट में राजेंद्र प्रसाद इंटर कॉलेज के छात्रों ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 100 मीटर दौड़ में राजेंद्र प्रसाद इंटर कॉलेज के अनुज व बालिका वर्ग में ब्रह्मा देवी बालिका इंटर कॉलेज की छात्रा सना ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
200 मीटर में मंदीप व 400 मीटर में बालक वर्ग में पवन व बालिका वर्ग में रिया ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। डांस प्रतियोगिता में बालिका वर्ग में केएसजी इंटर कॉलेज की छात्रा साक्षी सैनी व बालक वर्ग में संत मंगल पुरी इंटर कॉलेज के छात्र अजीत ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
भाषण प्रतियोगिता में ब्रह्मा देवी बालिका इंटर कॉलेज की छात्रा सना पहले स्थान पर रहीं। कार्यक्रम के समापन में मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। संवाद
प्रस्तुति देती छात्रा। स्रोत: विद्यालय