फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Janmashtami 2025: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर सुयोगों के संगम में जन्मेंगे कन्हैया, ऐसे करें ठाकुरजी की पूजा

Fri, 15 Aug 2025 02:43 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

आचार्य पंडित राजेश शर्मा के अनुसार भाद्रपद कृष्णपक्ष की अष्टमी तिथि 15 अगस्त की रात 12:58 बजे से शुरू हो रही है। उदया तिथि की प्रधानता के चलते शनिवार को जन्माष्टमी का पर्व मनाया जाएगा। 
विज्ञापन
Krishna Janmashtami 2025 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी इस बार शनिवार को मनाई जाएगी। इस दिन अमृत सिद्धि योग, सर्वार्थ सिद्धि योग बन रहा है। इसके चलते जन्माष्टमी व्रत रखने पर कई गुना अधिक फल प्राप्त होगा। जन्माष्टमी को लेकर बरेली के मंदिरों में विशेष सजावट की गई है। 

विज्ञापन


भाद्रपद कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि की मध्यरात्रि व रोहिणी नक्षत्र में भगवान कृष्ण का जन्म हुआ था। इस बार अष्टमी तिथि व रोहिणी नक्षत्र का मिलन नहीं हो रहा है। आचार्य पंडित राजेश शर्मा के अनुसार भाद्रपद कृष्णपक्ष की अष्टमी तिथि 15 अगस्त की रात 12:58 बजे से शुरू हो रही है। उदया तिथि की प्रधानता के चलते शनिवार को जन्माष्टमी मनाई जाएगी।

उन्होंने बताया कि भगवान विष्णु के अवतार कृष्ण का अवतरण द्वापर युग में अधर्म के नाश के लिए हुआ था। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर भगवान कृष्ण की घरों और मंदिरों में पूजा की जाती है। इस दिन लोग व्रत रखते हैं और आधी रात तक जगकर जन्मोत्सव मनाया जाता है।
विज्ञापन


पूजा विधि
जन्माष्टमी पर ठाकुरजी को दूध, दही, घी, शहद, इत्र और गंगाजल से स्नान करना चाहिए। इसके बाद उन्हें पीले वस्त्र पहनाएं, आभूषण आदि से शृंगार करने के बाद माखन-मिश्री का भोग लगाएं। उनके हाथ में बांसुरी अवश्य हो।

विज्ञापन

सोमनाथ मंदिर में मनाई जाएगी कृष्ण जन्माष्टमी
शहर के प्रभात नगर स्थित श्री सोमनाथ मंदिर में कृष्ण जन्माष्टमी धूमधाम से मनाई जाएगी। बृहस्पतिवार को मंदिर में बैठक का आयोजन किया गया। मंदिर कमेटी के सदस्य अमर सिंह ने बताया कि शनिवार को रात नौ बजे से मंदिर में भजन कीर्तन व कलाकारों की ओर से झांकियों की प्रस्तुति दी जाएगी। 

मंदिर में जन्माष्टमी के लिए फूलों, गुब्बारों व रंग बिरंगी लाइटों से सजाया जा रहा हैं। रात 12 बजे भगवान कृष्ण का जन्मोत्सव मनाया जाएगा। इसके बाद पूजा व आरती व प्रसाद वितरण किया जाएगा। इस दौरान अमर सिंह, दीपक भसीन, अजय अग्रवाल, भुवनेश अग्रवाल, आशुतोष गोयल, रविंद्र शर्मा, अमित अरोरा, आशीष अग्रवाल आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें