फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Krishna Janmashtami: कान्हा के स्वागत में सज गया बरेली शहर, जयंती योग में मनाई जाएगी कृष्ण जन्माष्टमी

Sun, 25 Aug 2024 12:13 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

बरेली में कृष्ण जन्माष्टमी का उल्लास छाने लगा है। कान्हा के स्वागत के लिए मंदिरों में भव्य सजावट की गई है।  ज्योतिषाचार्य के मुताबिक इस बार कृष्ण जन्माष्टमी पर ठीक वैसे ही योग बन रहे हैं, जैसे भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के समय थे।
विज्ञापन
Krishna Janmashtami 2024 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाद्रपद भगवान श्रीकृष्ण और गजानन (गणेश जी) को विशेष प्रिय है। 26 अगस्त को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मनाई जाएगी। इसके लिए बरेली शहर कान्हा के रंग में रंगने लगा है। भाद्रपद में ही 11 सितंबर को राधाष्टमी और सात सितंबर को गणेश चतुर्थी की भी धूम रहेगी। इसी महीने भगवान सूर्य की पूजा करने से समृद्धि के द्वार खुलते हैं। आचार्य मुकेश मिश्रा के अनुसार 20 अगस्त से ही भाद्रपद प्रारंभ हो चुका है जो 18 सितंबर तक चलेगा। 

विज्ञापन


कृष्ण पक्ष की अष्टमी को योगीराज श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाया जाएगा। इसी महीने गणेश उत्सव की भी धूम रहेगी। कुशौत्पाटिनी अमावस्या, अजा व पद्मा एकादशी जैसे त्योहार भी इसी महीने में मनाए जाते हैं।

जयंती योग में मनाई जाएगी श्री कृष्ण जन्माष्टमी 
इस बार श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर ठीक वैसे ही योग बन रहे हैं, जैसे भगवान के जन्म के समय थे। ज्योतिषाचार्य पंडित कृष्ण के शर्मा ने बताया कि अष्टमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र और बुधवार के दिन भगवान श्रीकृष्ण का जन्म हुआ था। इस दिन चंद्रमा वृषभ राशि में होंगे, जैसा कि भगवान के जन्म के समय भी थे। इस बार जन्माष्टमी सोमवार को पड़ रही है। बुधवार और सोमवार को जन्माष्टमी होने पर जयंती योग का शुभ संयोग बनता है।

विज्ञापन

भाद्रपद कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि का आरंभ 26 अगस्त को तड़के 3:41 बजे होगा, जो 27 अगस्त की रात 2:21 बजे समाप्त होगी। इसलिए श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 26 अगस्त को मनाई जाएगी। जन्माष्टमी के दिन रोहिणी नक्षत्र दोपहर में 3:54 बजे से 27 अगस्त की मध्य रात्रि के बाद 3:37 बजे तक रहेगा।

श्री हरि मंदिर व श्री बांके बिहारी मंदिर में मनाया जाएगा जन्म पखवाड़ा
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर बाजार सज चुका है। साथ ही शहर के मंदिरों में भी तैयारियां अंतिम दौर में हैं। श्री हरि मंदिर व श्री बांके बिहारी मंदिर में एक पखवाड़े तक विभिन्न आयोजन किए जाएंगे। 
विज्ञापन

मॉडल टाउन स्थित श्री हरि मंदिर में 15 दिवसीय श्री कृष्ण जन्माष्टमी व राधाष्टमी महोत्सव का शुभारंभ 25 अगस्त से होगा। रविवार शाम आठ बजे से संकीर्तन मंडल की ओर से श्री हरि नाम संकीर्तन किया जाएगा। राजेंद्रनगर स्थित श्री बांके बिहारी मंदिर में भी 15 दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी-श्रीराधाष्टमी महोत्सव मनाया जाएगा। यहां भी रविवार शाम को शोभायात्रा व नगर कीर्तन का आयोजन किया जाएगा।

मारवाड़ीगंज स्थित श्री राधा कृष्ण मंदिर में कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का आयोजन 26 अगस्त को शाम आठ बजे से किया जाएगा। इसमें कुक्की अरोड़ा भजन प्रस्तुत करेंगे, जबकि गंगापुर पक्का बाग के साबू भवन स्थित श्री राधा कृष्ण मंदिर में नंदोत्सव मनाया जाएगा। इसमें शाम 6:30 बजे से कार्यक्रम शुरू होंगे। 

माधोबाड़ी स्थित श्री रामायण मंदिर में 26 अगस्त को सुबह पूजन के बाद शाम छह बजे से बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। नृत्य, नाटिका और फैंसी ड्रेस प्रतियोगिताएं होंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें