बरेली। किंग चेस अकादमी व हॉबी टाउन की ओर से आयोजित शतरंज प्रतियोगिता में शहर के 150 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। अंडर-5, अंडर-7, अंडर-11, अंडर-15 व अंडर-19 वर्ग में हुई प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने एक-दूसरे को मात देने के लिए मजबूत दावेदारी पेश की।
प्रतियोगिता के अंडर-5 में कृषिव ग्रोवर प्रथम, विनायक ओझा द्वितीय और गौरवी सक्सेना तृतीय स्थान पर रहीं। अंडर-7 में अथर्व गुप्ता अव्वल रहे। अंडर-11 में शौर्य पाठक ने बाजी मारी, सम्रत गंगवार दूसरे और हुजैफ आदिल तीसरे स्थान पर रहे।
अंडर-15 में अश्मित वर्मा प्रथम, प्रेक्षा द्वितीय और दिव्यजोत तृतीय स्थान पर रहे। अंडर-19 में राघव अग्रवाल ने पहला, दक्ष गुप्ता ने दूसरा और विवान सक्सेना ने तीसरा स्थान हासिल किया।
पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि हॉबी टाउन के मैनेजिंग डायरेक्टर अक्षित बग्गा, निशा बग्गा, रीना वर्मा ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। प्रतियोगिता का संचालन किंग चेस एकेडमी के डायरेक्टर नीरज रावत ने किया। ऑर्बिटर की भूमिका खुशी अरोरा, अर्जुन भंडारी और गीतांशु जायसवाल ने निभाई। संवाद