फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: मौलाना तौकीर के मामले में कोतवाली पुलिस की रिपोर्ट का फंसा पेंच

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। मौलाना तौकीर रजा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए अदालत में दी गई अर्जी के मामले में कोतवाली पुलिस फंस गई है। पुलिस ने अभी तक अदालत में रिपोर्ट नहीं भेजी है। पुलिस के सामने दिक्कत यह आ रही है कि जवाब देने के बाद उसकी भी जवाबदेही तय हो जाएगी।
विज्ञापन

मानव अधिकार संरक्षण मंच के अध्यक्ष एडवोकेट वीरेंद्र पाल गुप्ता ने मौलाना तौकीर रजा खां पर आरोप लगाया है कि बीती 9 फरवरी को उन्होंने भड़काऊ भाषण दिया था, इस कारण शहर में बवाल की स्थिति पैदा हो गई। जबकि तब धारा 144 लगी हुई थी। इस मामले में पुलिस को रिपोर्ट दर्ज करनी चाहिए थी लेकिन पुलिस ने मौलाना के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज नहीं की। मौलाना के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने को लेकर अधिवक्ता की तरफ से अदालत में प्रार्थना पत्र दिया गया। अदालत ने इस पर कोतवाली पुलिस से रिपोर्ट मांगी है। दो तारीख गुजर चुकी हैं, लेकिन इस मामले में अभी तक कोतवाली पुलिस की तरफ से रिपोर्ट पेश नहीं की गई है। कोतवाली पुलिस को अब अपनी रिपोर्ट में यह बताना होगा कि अधिवक्ता की बात सही है या गलत। सही है तो पुलिस ने कार्रवाई क्यों नहीं की। जबकि, बवाल होने के मामले में बारादरी थाने में रिपोर्ट दर्ज है। ऐसे में कोतवाली पुलिस को आरोपों को झुठलाना भी आसान नहीं होगा। इस मामले में अब अगली तारीख 10 मई लगी है। अब देखना है कि पुलिस क्या रिपोर्ट लगाकर भेजती है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें