Kota's coaching and Jingle Bells are named Roshan
- फोटो : Kota's coaching and Jingle Bells are named Roshan
मंडल में टॉप करने वाले अनंत अग्रवाल ने 12वीं की पढ़ाई के साथ इंजीनियरिंग की भी तैयारी की। कोटा में कोचिंग करके सीबीएसई परीक्षा में 98 फीसदी अंक लाकर पूरे मंडल में टॉप कर लिया। जेईई मेन परीक्षा में 1017 रैंक पाकर अब एडवांस के रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। अनंत के माता और पिता दोनों डॉक्टर हैं, लेकिन वह इंजीनियर बनना चाहते हैं। वह कहते हैं कि देश में शिक्षा व्यवस्था में काफी बदलाव की जरूरत है।
अनंत द्वारा 98 प्रतिशत अंक पिछले क ई सालाें बाद बरेली में प्राप्त किया गया है। जिंगल बेल्स से छात्र ने टॉप किया है सूचना जैसे ही शहर में फैली तो लोगाें को विश्वास ही नहीं हुआ। लेकिन अनंत की मेहनत से उसने 98 फीसदी अंक प्राप्त किये। फिजिक्स में 98, मैथ्स में 95, केमिस्ट्री में 97, इंगलिश में 97 और कंप्यूटर में 100 अंक प्राप्त किये हैं। अनंत का राजनीति में इंटरेस्ट नहीं है लेकिन कहते हैं कि केंद्र और प्रदेश की सरकार ग्राउंड लेवल पर काम कर रही है। सफाई जैसा मुद्दा प्रमुख है जिस पर कभी किसी ने ध्यान नहीं दिया। सरकार अच्छा काम कर रही है लेकिन उसे रोजगार की ओर ध्यान देना चाहिए। इनके भाई अभिषेक अग्रवाल हार्टमैन स्कूल में कक्षा दस में पढ़ते हैं। आईवीआरआई के सामने मंडल विहार में रहने वाले अनंत कहते हें कि उनके माता और पिता दोनों डॉक्टर हैं लेकिन उनको मशीनों से प्यार है।