दीप प्रज्जवलन कर पतंग महोत्सव का शुभारंभ करते अतिथि। संवाद
गोला गोकर्णनाथ। नगर पालिका और गोला टूरिज्म संस्था के सहयोग से शनिवार को नगर के स्वर्गीय राजेंद्र गिरि स्टेडियम में पतंग महोत्सव का आयोजन किया गया। इसमें चीनी मांझे के विरोध में लोगों को जागरूक किया गया। यहां पतंगबाजों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
महोत्सव की शुरुआत मुख्य अतिथि एसडीएम विनोद कुमार गुप्त और नगर पालिका अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू ने मां सरस्वती का पूजन एवं फीता काटकर की। महोत्सव के दौरान जागरूक करने के उद्देश्य से दो सेल्फी स्टैंड लगवाए गए। डॉ. सौरभ दीक्षित, डॉ. आदर्श दीक्षित, डॉ. योगेश कनौजिया, राजेंद्र सोनी, कुलदीप तिवारी सहित पांच सदस्यीय निर्णायक मंडल मौजूद रहा।
इस आयोजन में सभी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जाएगा। आयोजन में प्रथम विजेता को 51,00 और उपविजेता को 21000 का नकद पुरस्कार एवं ट्रॉफी दी जाएगी।
समापन रविवार को पुरस्कार वितरण के साथ होगा। आयोजन के दौरान भाजपा नेता धर्मेंद्र गिरि मोंटी, अवधेश मिश्र, रामगुलाम पांडे, विजय वाजपेई, बाबूराम सागर, विनायक श्रीवास्तव, मिलिंद शुक्ल, प्रेम गुप्ता और अनुज त्रिवेदी आदि मौजूद रहे।