फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘धान खरीद के लिए जल्द पंजीकरण करा लें किसान’

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। डीएम ने किसान दिवस में कृषकों से धान की खरीद के लिए पंजीकरण कराने को कहा। उन्होंने कहा कि धान की खरीद एक अक्तूबर से शुरू हो रही है। इस वर्ष धान का क्रय मूल्य ग्रेड ए में 1835 रुपये और सामान्य धान का मूल्य 1820 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन

डीएम वीरेंद्र कुमार सिंह ने विकास भवन सभागार में हुए कार्यक्रम में कहा कि पिछले दिनों किसानों की समस्याओं के संबंध में पूरे जिले में खाद की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के लिए कृषि विभाग के अधिकारियों को निर्देशित कर दिया गया है। किसान दिवस में आई शिकायतों का संज्ञान लेते हुए डीएम ने उन सभी का एक सप्ताह में अनुपालन कराने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि ग्रामीणों को धान की तौल में कोई शिकायत नहीं मिलनी चाहिए। उन्होंने जिला खाद्य विपणन अधिकारी को निर्देश दिए कि वे पूरी सतर्कता से धान खरीद की व्यवस्थाएं करना सुनिश्चित करें। इस मौके पर विकास भवन और कृषि विभाग के कई अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें