फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईएमए विवाद- सुबह वापस लिया और रात में फिर सौंपा इस्तीफा

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। एक टिप्पणी से शुरू हुई डॉक्टरों की ‘जंग’ से आईएमए में अब पशोपेश की स्थिति बन गई है। अध्यक्ष पद के दावेदार डॉ. डीपी गंगवार ने एथेक्स कमेटी के आदेश मानने से इंकार कर दिया है। शाम तक उन्होंने नाम भी वापस नहीं लिया। इसके विरोध में चुनाव कमेटी के अध्यक्ष समेत तीन डाक्टरों ने फिर से इस्तीफा दे दिया। दूसरी ओर डॉ. विनोद पागरानी ने अध्यक्ष पद की दावेदारी से नाम वापस ले लिया है।
विज्ञापन

मंगलवार को डॉ. डीपी गंगवार की अमर्यादित टिप्पणी के बाद आईएमए चुनाव समिति के अध्यक्ष डॉ. रवीश अग्रवाल, सदस्य डॉ. जीएस खंडूजा और डॉ. जेके भाटिया ने समिति से इस्तीफा दे दिया था, लेकिन आईएमए अध्यक्ष डॉ. सत्येंद्र सिंह के समझाने पर वे मान गए थे और इस्तीफा वापस ले लिया। बुधवार तक अध्यक्ष पद के दावेदारों को नाम वापस लेने थे। इस बीच डॉ. विनोद पागरानी ने नाम वापस ले लिया, लेकिन चुनाव कमेटी डॉ. गंगवार के नाम वापस लिए बिना चुनाव कराने को तैयार नहीं थी। शाम पांच बजे तक डॉ. गंगवार ने नाम वापस नहीं लिया। इसके विरोध में चुनाव कमेटी के अध्यक्ष डॉ. रवीश अग्रवाल, डॉ. जीएस खंडूजा और डॉ. जेके भाटिया ने फिर से इस्तीफा दे दिया। डॉ. रवीश ने कहा कि असुरक्षा की स्थिति में चुनाव नहीं करा सकेंगे। बुधवार रात 11.30 तक मंत्रणा चलती रही, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकल पाया।गौरतलब है कि 2016 में डॉ. रवीश अग्रवाल के आईएमए अध्यक्ष रहने के दौरान डॉ. गंगवार से विवाद हो गया था। उस समय वह सचिव थे, लेकिन आईएमए के सदस्यों ने मामला निपटा दिया।
विज्ञापन


‘चुनाव कमेटी का कोरम पूरा न होने के कारण कोई फैसला नहीं हो सका है। बृहस्पतिवार को अन्य सदस्यों से बात करके आगे की कार्यवाही होगी।’
- डॉ. सत्येंद्र सिंह, अध्यक्ष आईएमए

‘मैं क्यों नाम वापस लूंगा, हर हाल में चुनाव लड़ूंगा। किसी के कहने पर नाम वापस लेने का प्रश्न ही नहीं उठता है।’
- डॉ. डीपी गंगवार, अध्यक्ष पद के प्रत्याशी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें