फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेसियों ने सरकार विरोधी संपर्क यात्रा निकाली

Thu, 09 Apr 2015 01:59 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर जिला और महानगर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने प्रदेश महासचिव बलजीत सिंह बिट्टू और जिला प्रभारी धर्मेंद्र देव गुप्ता के नेतृत्व में सरकार विरोधी कांग्रेस संपर्क निकाली।
विज्ञापन

बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद जिलाध्यक्ष रामदेव पांडेय और महानगर अध्यक्ष चौधरी असलम मियां की अगुवाई में अंबेडकर पार्क से प्रारंभ हुई पदयात्रा नावेल्टी, अयूब खां चौराहा, हिंद टाकीज होते हुए चौकी चौराहा स्थित गांधी पार्क पहुंची। राष्ट्र पिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद हुई सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश महासचिव बलजीत सिंह बिट्टू ने कहा कि कांग्रेस ही किसानों और मजदूरों की हितैशी है। जिलाध्यक्ष रामदेव पांडेय ने कहा कि देश में किसान मजबूर होकर आत्म हत्या कर रहा है। कांग्रेस के अलावा कोई भी पार्टी सुध नहीं ले रही। धर्मेंद्र देव गुप्ता ने 19 अप्रैल को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली किसान रैली में बड़ी संख्या में भागीदारी करने की अपील की। संपर्क यात्रा में प्रांतीय सचिव प्रेम प्रकाश अग्रवाल, मुकेश बाल्मीकि, कमलेश ठाकुर, बीना शर्मा, रवींद्र मिश्रा, हेमंत राणा, केके दीक्षित, सुरेंद्र सोनकर, महेश पंडित, डॉ. चारू मेहरोत्रा आदि शामिल हुए। उधर, पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेंद्र पांडेय की अध्यक्षता में केसर भवन के सामने कैंप कार्यालय पर हुई बैठक में प्रदेश सचिव अनुज गंगवार ने केंद्र की भाजपा सरकार को किसान विरोधी बताया। दो-दो सांसद भाजपा के होने के बाद भी किसानों की सुध न नहीं लेने की निंदा की गई। बैठक में जिया उररहमान, सुषमा शर्मा, हरवीर बॉबी आदि मौजूद रहे।

विधानसभाओं में भी निकलेगी संपर्क यात्रा
कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष रामदेव पांडेय ने बताया कि सरकार विरोधी संपर्क यात्रा नौ अप्रैल को भोजीपुरा, 11 को नवाबगंज, 12 को फरीदपुर, 13 को आंवला, 14 को बहेड़ी, 15 को मीरगंज और 16 अप्रैल गुरुवार को बिथरी चैनपुर में भी निकाली जाएगी। इन संपर्क पद यात्राओं में पार्टी के प्रांतीय नेता भी शालि होंगे। पद यात्राओं में किसानों को सरकार से उचित मुआवजे की मांग की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें