फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती को गिराकर बाइक पर ले जाने की कोशिश

Sun, 27 Sep 2015 01:06 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। ऑफिस से लौट रही साइकिल सवार युवती को बाइक सवार शोहदे ने टक्कर मारकर बीच सड़क पर गिरा दिया और उसके साथ छेड़छाड़ की। इसके बाद उसे जबरन बाइक पर बैठाकर ले जाने की कोशिश करने लगा। युवती के विरोध पर उसका हाथ मरोड़ दिया। युवती के शोर मचाने पर आरोपी भाग गया। पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ बारादरी थाने में तहरीर दे दी है।
विज्ञापन

   बारादरी इलाके की दुर्गा नगर निवासी युवती बरेली कॉलेज के सामने स्थित एक ऑफिस में काम करती है। वह बृहस्पतिवार को शाम छह बजे ऑफिस से साइकिल से घर लौट रही थी। संजय नगर स्थित श्मशान भूमि के पास संजयनगर के ही बाइक सवार शोहदे ने उसे घेर लिया और बाइक से जानबूझकर टक्कर मार दी, जिससे छात्रा सड़क पर गिर गई। इसके बाद शोहदा उससे छेड़छाड़ करने लगा। फिर उसे जबरन बाइक पर बैठाकर ले जाने की कोशिश करने लगा। नाकाम रहने पर उसका हाथ मरोड़ दिया। युवती की मां ने बताया कि शोहदा काफी दिन से उनकी पुत्री को तंग कर रहा है।

बेटियों को छेड़ने घर में घुस गए शोहदे
बरेली। प्रेमनगर इलाके के मोहल्ला शाहबाद निवासी एक व्यक्ति ने बताया कि वह ब्लड कैंसर से पीड़ित है। शुक्रवार को उसके घर पर राहिल पुत्र कलीम, आसिफ, आसिम पुत्र रोशन अजहर, माजिद पुत्र रोशन निवासी शाहबाद आदि ने धावा बोल दिया। आरोप है कि युवकों ने घर में मौजूद उनकी तीन बेटियों का हाथ पकड़कर खींचते हुए जबरन उठा ले जाने की कोशिश की। विरोध करने पर मारपीट और छेड़छाड़ की। बीच-बचाव को उनकी पत्नी की चेन भी झगड़े के दौरान गिर गई। इंस्पेक्टर प्रेमनगर देवेश सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन


पति और देवर पर लूटपाट का आरोप
सिविल लाइंस के पंचवटी 164/15 निवासी सरिता शर्मा ने बताया कि उनका पति संजीव शर्मा निवासी मंडल विहार कॉलोनी से पारिवारिक विवाद चल रहा है। वह सात सितंबर को शाम साढ़े चार बजे कचहरी से लौट रहीं थीं। आरोप है कि रास्ते में पति संजीव शर्मा और देवर राजीव ने उन्हें घेर लिया और सोने की चेन और पर्स लूट ले गए। पर्स में साढे़ तीन हजार रुपये थे। कोतवाली पुलिस ने एसपी सिटी के आदेश पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

शादी का झांसा देकर यौन उत्पीड़न का आरोप
बारादरी इलाके के मोहल्ला नवादा शेखान निवासी एक युवती ने मोहल्ले के ही मोहित शर्मा पुत्र हरेंद्र शर्मा पर शादी का झांसा देकर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। युवती का आरोप है कि युवक शादी का झांसा देकर उसके साथ छह माह तक शारीरिक संबंध बनाता रहा। उसे ब्लैकमेल भी किया। इंस्पेक्टर बारादरी मोहम्मद कासिम ने बताया कि अदालत के आदेश पर युवती की ओर से मोहित शर्मा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें