फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौ शिक्षकों की डिग्री फर्जी, नियुक्तियां निरस्त

Sun, 27 Sep 2015 01:04 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर/बरेली। सरकारी माध्यमिक स्कूलों में एलटी ग्रेड के नौ शिक्षकों के हाईस्कूल से लेकर बीए और बीएड तक की मार्क्सशीट और डिग्री फर्जी पाई गई हैं और गुरुवार को इनकी नियुक्तियां निरस्त कर दी गईं। इनमें एक बरेली निवासी अंग्रेजी शिक्षक ध्रुव सिंह के साथ ही आठ हरदोई के रहने वाले हैं। सभी की तैनाती कानपुर मंडल में थीं। इनकी फर्जी डिग्रियां लखनऊ यूनिवर्सिटी के नाम पर बनी हैं।
विज्ञापन

नौ शिक्षकों के हाईस्कूल से लेकर स्नातक और बीएड में अधिक नंबर होने पर संदेह हुआ तो अंक पत्रों की जांच कराई गई। यूपी बोर्ड और यूनिवर्सिटी की रिपोर्ट आने पर नौ शिक्षकों के हाईस्कूल से लेकर बीए और बीएड तक की डिग्री फर्जी पाई गईं। संयुक्त शिक्षा निदेशक राजेंद्र प्रसाद ने सभी के खिलाफ कार्रवाई के लिए अपनी रिपोर्ट भेज दी है। उन्होंने बताया कि शिक्षकों के खिलाफ एफआईआर और रिकवरी कराने की भी तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें