फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: दहेज के लिए बच्ची को छीनकर घर से निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरगंज। थाना क्षेत्र के एक गांव की विवाहिता को दहेज के लिए दस माह की बच्ची को छीनकर ससुरालियों ने पीटकर घर से निकाल दिया। पीड़िता की तहरीर पर पति सहित तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

पीड़िता शाहीन ने बताया कि तीन साल पहले थाना क्षेत्र के गांव गुलड़िया निवासी फरहान के साथ उसने लव मैरिज की थी। कुछ दिन बाद उसका पति फरहान, ससुर इरफान और सास शाकरा उससे दहेज की मांग करने लगे। उसने मना किया तो उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। इस बीच वह गर्भवती हो गई। उसकी दस महीने की बच्ची है। 15 अगस्त को उसके पति फरहान, ससुर इरफान, सास शाकिरा ने उससे पांच लाख नकद और बाइक की मांग की। उसने मना किया तो तीनों ने उसे पीटकर घर से बेघर कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें