फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: घटिया मिले खोआ व रसगुल्ले, टीम ने कराया नष्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। होली के त्योहार को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई लगातार जारी है। विभाग की टीमों ने कई जगह खराब मिले खोआ को नष्ट कराया। विभाग के सहायक आयुक्त अक्षय गाेयल ने बताया कि जिलेभर में सोमवार को 26 नमूनों को संग्रहित किया गया है। जिसमें 782.50 किलों सरसों का तेल, हल्दी, मिर्च, रिफाइण्ड, रंगीन कचरी आदि को जब्त किया गया। 163 किलो, खोवा, रसगुल्ला को नष्ट कराया गया।
विज्ञापन

टीम ने सबसे पहले परसाखेड़ा स्थित भारत फैब्रीकेटर्स के यहां रंगीन कचरी, कटोरी के नमूने लेकर 518 किलो कचरी को जब्त किया। इसके बाद इज्जतनगर से राजपाल डेरी से खोआ, पनीर के नमूने लिए। भुता की धीरज स्वीट्स से पनीर, रसगुल्ला के नूमने लिए। फरीदपुर रोड से मेराज किराना स्टोर से मटर व बेसन का नमूना लिया गया। मारूफ चक्की से सरसों के तले का नमूना लिया गया। अधोमानक मिलने पर 10 किलो तेल को जब्त किया गया। श्यामगंज से रिफाइंड पाम ऑयल के नमूने लेकर 104 किलो रिफाइंड जब्त किया गया। मीरा की पैठ जुनैद डेयरी से खोआ, पनीर एवं दूध के नमूने लिए। अख्तर किराना स्टोर से बेसन का नमूना लिया। विकास जनरल स्टोर से 70 किलो हल्दी, 80 किलो मिर्च पाउडर जब्त किया। सभी नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें