फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: रुहेलखंड विश्वविद्यालय में आयोजित होगा खेलो इंडिया संवाद

Tue, 25 Aug 2026 01:33 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर 27 अगस्त को महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय में खेलो इंडिया संवाद : खेल की बात पीएम के साथ कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। मेरा युवा भारत और युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी सोमवार को माय भारत कार्यालय में उपनिदेशक पुष्पा सिंह ने दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि यह विशेष कार्यक्रम सुबह 11 बजे से शुरू होगा, जिसका मुख्य उद्देश्य देश के युवाओं को खेल, फिटनेस और राष्ट्र निर्माण के राष्ट्रीय विजन से जोड़ना है। इस राष्ट्रव्यापी पहल के तहत देश के प्रत्येक जिले से चयनित दो महाविद्यालयों में एक साथ यह आयोजन संपन्न होगा। इस कार्यक्रम का सबसे बड़ा आकर्षण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वर्चुअल संबोधन रहेगा, जिसका सभी निर्धारित स्थलों पर एक साथ लाइव प्रसारण किया जाएगा। प्रधानमंत्री के संबोधन के तुरंत बाद स्थानीय स्तर पर संवाद सत्र की शुरुआत होगी, जिसमें स्थानीय खिलाड़ी और युवा आइकॉन खेल से जुड़े विभिन्न विषयों पर अपने विचार साझा करेंगे। इसके अलावा, कार्यक्रम स्थल पर माय भारत पंजीकरण अभियान भी चलाया जाएगा और प्रतिभागियों को डिजिटल माध्यम से अपने सुझाव भेजने के लिए क्यूआर कोड की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें