फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरीदपुर खनन के असली खिलाड़ी तक पहुंचने की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। फरीदपुर के ग्राम हीरपुर में अवैध खनन का मामला सामने आने के बाद प्रथम दृष्टया आरोपी मिले फिरोज नाम के एक शख्स पर तो एफआईआर दर्ज हो गई थी लेकिन इस पूरे खेल के पिछले किसका बड़ा हाथ है, यह जानने के लिए एसडीएम फरीदपुर एके सिंह को नए सिरे से जांच कराने के आदेश दे दिए हैं। इसमें खनन करने के लिए पट्टेधारकों की भूमिका की भी जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन

कुछ दिन पहले फरीदपुर कस्बे के पास हीरपुर में नहर के पास एक खेत से कई दिनों से अवैध खनन हो रहा था। जब इस खेल का खुलासा हुआ तो पिछले शुक्रवार को एडीएम ने तहसीलदार को मौके पर लेखपालों की टीम भेजकर जांच कराने को आदेश दे दिए। जांच में यह सामने आया कि ग्राम हरीपुर में प्रशासन ने मझौआ विलहौला निवासी नेतराम, भूरेलाल, दीपक, प्रदीप, रतनलाल, सावित्री देवी व बुंदा देवी को जमीन पट्टे पर दी है। बताते हैं यह जमीन काफी उबड़ खाबड़ थी और कई जगहों पर मिट्टी के टीले भी लगे थे। इसलिए पट्टेदारों ने जमीन समतल करने के लिए इस जमीन से मिट्टी को उठाने का ठेका ग्राम रहपुरा निवासी फिरोज को दिया गया था लेकिन फिरोज ने इसमें अवैध खनन कर लिया। इस रिपोर्ट के आधार पर तहसीलदार प्रभात कुमार ने फिरोज के खिलाफ रिपोर्ट दर्र्ज कराने की तहरीर दे दी है। एसडीएम ने यह फाइल एडीएम वित्त मनोज कुमार पांडेय को भेज दी थी। इस मामले में पट्टेधारकों के साथ इसमें छिपे दूसरे लोगों तक पहुंचने के लिए एडीएम को विस्तृत जांच कराने के आदेश दे दिए गए हैं।
विज्ञापन


फरीदपुर में अवैध खनन का मामला सामने आया था। इसकी जांच के आदेश देते हुए फरीदपुर एसडीएम से इसकी रिपोर्ट मांगी गई है। -मनोज कुमार पांडेय, एडीएम वित्त
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें