फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बाजार में सज गईं खजला व फेनी की दुकानें

Wed, 18 Feb 2026 01:33 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
खजूर की तमाम किस्मे भी बाजार में आईं, कीमियां व फहद की मांग ज्यादा

बरेली। रमजान शुरू होने से पहले बाजार में भी रौनक दिखने लगी है। खजला व फेनी की दुकानें सजने के साथ ही खजूर की बिक्री भी तेज हो गई है।
रमजान का चांद बुधवार को होने की संभावना से मंगलवार को बाजार में खासी रौनक रही। खजला व फेनी के साथ कई लोग सेवइयों की भी खरीदारी करते दिखे। पुराना शहर के सैलानी, किला, कुतुबखाना, बांसमंडी और कोहाड़ापीर के बाजार में बड़ी संख्या में दुकानें सजी हैं।
विज्ञापन

सैलानी के दुकानदार सखावत ने बताया कि खजला व फेनी दोनों की कीमत दो सौ रुपये प्रतिकिलो है। सेवईं 70 से सौ रुपये प्रति किलो की दर से बिक रही है।
खजूर की भी तमाम किस्में बाजार में हैं। जो 140 रुपये किलो से लेकर दो हजार रुपये प्रति किलो तक बिक रही हैं। सबसे ज्यादा मांग फहद व कीमियां की है।
खजूर व्यापारी अकरम खान ने बताया कि लोकल हरा 300 रुपये, कीमियां 340 रुपये, फहद 520 रुपये किलो है। कलमी खजूर 500 रुपये से शुरू है। अजवा खजूर सबसे महंगा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें