बरेली। एई लॉन टेनिस अकादमी और अलीन क्लब के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित बरेली टेनिस टूर्नामेंट में सोमवार रात को फाइनल मुकाबले खेले गए। बॉयज अंडर-10 वर्ग के फाइनल मुकाबले में केशव अग्रवाल ने गौरांश को 6-4 से शिकस्त देकर खिताब अपने नाम किया।
बॉयज अंडर-12 वर्ग के खिताबी मुकाबले में श्रीजय ने आरिश सेठी को 6-4 से हराकर फाइनल मुकाबला अपने नाम किया। इससे पूर्व प्रतियोगिता में नवोदित खिलाड़ियों को चार ग्रुप पूल ए, बी, सी और डी में विभाजित किया गया था, जिसमें सभी प्रतिभागियों ने उत्साह के साथ भाग लिया। पूल ए में अथर्व खंडेलवाल ने विजेता का खिताब अपने नाम किया, जबकि मिष्टी उपविजेता रहीं और नव्या तथा अहमद ने सेमीफाइनल तक का सफर तय किया।
पूल बी में प्रणव ने प्रथम स्थान प्राप्त कर विजेता बनने का गौरव हासिल किया, अद्विक अग्रवाल उपविजेता रहे तथा कार्तिक और आशी सेमीफाइनलिस्ट रहे। पूल सी में ओजस अग्रवाल विजेता बने, जानवी ने उपविजेता का स्थान प्राप्त किया और कृष्णा तथा आरशभ ने सेमीफाइनल में जगह बनाई। पूल डी में अद्विक ने विजेता का खिताब जीता, जैनिथ और श्रेया उपविजेता रहे तथा विराट अग्रवाल और प्रविश अग्रवाल सेमीफाइनलिस्ट रहे।
प्रतियोगिता के समापन अवसर पर राज गोयल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया। टूर्नामेंट निदेशक अंशु पाल, आयोजक वरुण द्विवेदी, सचिव सौरभ सिंह और रेफरी शुभम पाल मौजूद रहे।