केरल पुलिस ने बरेली में दुष्कर्म के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी युवक ने शादी का झांसा देकर केरल की लड़की के साथ दुबई में दुष्कर्म किया। इसके बाद शादी से मुकर गया। पीड़ित लड़की ने आरोपी के खिलाफ केरल में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रविवार को स्थानीय पुलिस की मदद से आरोपी को गिरफ्तार कर केरल पुलिस अपने साथ ले गई।
पीड़ित लड़की ने केरल के इरीक्कुर थाने में आरोपी नदीम खान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। नदीम बरेली के परतापुर जीवन सहाय का निवासी है। वह दुबई में टैक्सी चलाता था। पीड़ित लड़की वहां कंडक्टर की नौकरी करती थी। इसी दौरान दोनों की मुलाकात हुई थी। दोनों में दोस्ती हो गई। आरोप है कि नदीम ने शादी का झांसा देकर उसे प्रेमजाल में फंसा लिया।