फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केडीईएम इंटर कालेज की जमीन हड़पने की साजिश, 18 लोगों पर रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। केडीईएम इंटल कॉलेज की जमीन हड़पने की साजिश करने और प्रबंध समिति के पदाधिकारियों को जान मारने की धमकी देने के आरोप में थाना प्रेमनगर में 19 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। प्रबंध समिति की शिकायत के बाद यह कार्रवाई एडीजी अविनाश चंद्र के आदेश पर की गई है।
विज्ञापन

केडीईएम कॉलेज के बोर्ड ऑफ कंट्रोल के अभय चंद्र कनकन के मुताबिक दबंगों की कॉलेज की जमीन पर कब्जा करने की कोशिशों और रंगदारी न देने पर जान से मारने की धमकियां दिए जाने की वजह से बोर्ड के सभी सदस्य भयभीत है। उन्होंने पुलिस को बताया है कि करीब सौ साल पहले कुछ धनाढ्य लोगों ने छात्रावास बनाने के लिए जमीन दान में दी थी। कुछ समय बाद कॉलेज बना। कुछ दबंग अब कॉलेज की जमीन हड़पने की कोशिश कर रहे हैं। ये लोग फर्जी मुकदमे और एफआईआर कराकर पुलिस और प्रशासन को भी गुमराह कर चुके हैं। कोर्ट मदद से वे लोग बमुश्किल जेल जाने से बच सके। साथ ही कुछ लोगों को जमीन के फर्जी बैनामे और एग्रीमेंट भी कर दिए गए हैं।
एफआईआर के मुताबिक मुख्य आरोपी राममोहन शर्मा राजेंद्रनगर की पीडब्ल्यूडी कॉलोनी में रहते था, अब मीरगंज में रहने लगा है। आरोप है कि राममोहन ने घरों में काम करने वाली कुछ महिलाओं और रिक्शा चालकों को भी जमीन दिलाने का लालच देकर उनकी रकम हड़प ली है। अब प्रबंध समिति के पदाधिकारियों से 20 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी जा रही है जिससे उनके साथ कॉलेज का स्टाफ भी भयभीत है। अभय चंद्र ने पीब्डब्ल्यूडी कॉलोनी के राममोहन शर्मा, सुर्खा होली चौक के सुनील, राजेंद्रनगर की चमेली देवी, श्यामगंज के अरविंद, रचित, सुमित अग्रवाल, अमित अग्रवाल, मंजू अग्रवाल, राजेंद्रनगर का शमीम, मोहल्ला कानूनगोयान के त्रिलोचन सिंह, बैजनाथ सिंह, बानखाना के विनोद कुमार, बानखाना के विनोद राजपूत, हजियापुर का चंद्रप्रकाश, संभल रुस्तमपुर का तरुण कुमार त्यागी, हजियापुर की खुशी मोहम्मद, सुर्खा के अनिल, बांके की छावनी के अर्जुन और बानखाना के रियासत अली के खिलाफ थाना प्रेमनगर में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें