फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: केसीसी ऋण की राशि दस माह में तीन गुना कर दी, सीएम से शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
शाही। केसीसी ऋण की राशि दस माह में तीन गुना से अधिक होने पर किसान ने डीएम और मुख्यमंत्री को शिकायतीपत्र भेजा है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के भमोरा गांव के लघु कृषक भगवत स्वरूप ने बताया कि वह भारतीय स्टेट बैंक की शाही शाखा के कई वर्षों से किसान क्रेडिट कार्ड होल्डर हैं। इस बार बैंक ने उनके साथ ऋण खाते में केसीसी मानकों के विपरीत बकाया धनराशि की तीन गुना राशि दिखा दिया है। उनके ऊपर तीन जनवरी 2025 तक कुल 36786 रुपये का बकाया था। 16 जनवरी को कुल बकाया की रकम में से 35000 रुपये जमा करा दिया था। शेष 1786 रुपये रकम बकाया थी, जो अब नवंबर में तीन गुना बढ़कर 5015 रुपये हो गई है। वह जब शेष राशि लेकर बैंक में जमा करने गए तो तीन गुना राशि बैंक प्रबंधक के द्वारा जमा करने को कहा गया।
विज्ञापन

इस मामले में बैंक में समाधान न होने पर उन्होंने समाधान दिवस में भी शिकायतीपत्र दिया। किसान का आरोप है कि उनकी बिना सहमति एवं जानकारी के उनके ऋण खाते से बीमा व अन्य कई मद के चार्ज भी लगा लिए गए हैं। बैंक प्रबंधक ने बताया कि उन्होंने इससे संबंधित किसान को पत्र भेज दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें