फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाथ नगरी में आज उमड़ेगा आस्था का सैलाब

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। सावन के दूसरे सोमवार पर नाथ नगरी के सातों नाथ मंदिरों में जलाभिषेक के लिए हजारों कांवड़िया और श्रद्धालु उमड़ेंगे। पौ फटने के साथ ही मंदिरों में जलाभिषेक, रुद्राभिषेक और महाशृंगार का सिलसिला शुरू हो जाएगा। सुरक्षा के मद्देनजर मंदिर कमेटियों की ओर वालंटियर्स और सिविल डिफेंस की टीम निगरानी करेगी। रविवार की देर शाम तक जलाभिषेक को लेकर इंतजाम दुरुस्त किए गए।
विज्ञापन

दूसरे सोमवार पर नाथ मंदिरों में जलाभिषेक के लिए सैकड़ों कांवड़ियों के जत्था पिछले दो दिनों में कछला और हरिद्वार रवाना हुए थे। रविवार को इन सभी कांवड़ियों की वापसी हुई। करीब 124 कांवड़ियों के जत्थों की वापसी होने से दिन रविवार को सुबह से देर रात तक केसरिया रंग में रंगी नाथ नगरी भजनों से गूंजती रहीं। जोेगीनवादा से कछला रवाना हुआ करीब दो सौ कांवड़ियों का जत्था रविवार को बरेली पहुंचा। भारी तादाद में नाथ मंदिरों में कांवड़ियों और श्रद्धालुओं की उपस्थिति की संभावना के चलते मंदिर कमेटियां भी अलर्ट हो गई हैं। जिसे देखते हुए मंदिरों में खास व्यवस्था की गई है। सातों नाथ मंदिरों में कांवड़ियों के जलाभिषेक के लिए अलग से व्यवस्था रहेगी। उनके लिए रात्रि विश्राम, भंडारा और स्नान की पूरी व्यवस्था की गई है। इसके अलावा मंदिरों में महिला और पुरुषों की अलग-अलग लाइन रहेगी। मंदिरों के अंदर और बाहर पुलिस फोर्स मौजूद रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें