फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढाई करोड़ से बनी सड़क ढाई महीने में ही उधड़ गई

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। पीडब्ल्यूडी ने कुछ महीने पहले ही करीब ढाई करोड़ की लागत से बरेली से बीसलपुर तक रोड का नवीनीकरण कराया था, लेकिन यह सड़क पहली बारिश को भी नहीं झेल सकी। यहां फिर जगह-जगह गड्ढे होने शुरू हो गए हैं। पहले तैनात रहे चीफ इंजीनियर राकेश राजवंशी ने निरीक्षण के दौरान यहां रोड सेफ्टी के कामों पर असंतोष जताया था। बावजूद इसके न रोड सही कराई गई है और न खराब हो रही सड़क को फिर ठीक कराया जा रहा है जबकि इस निर्माण में घपला करने पर पीडब्ल्यूडी के छह इंजीनियरों पर शासन से कार्रवाई भी हो चुकी है।
विज्ञापन

इस रोड के बनाने में घपला उजागर होने के साथ डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने बड़ी कार्रवाई की थी। इसके बाद पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों ने इस रोड को सही कराने के लिए उसके नवीनीकरण का ठेका एक स्थानीय कंपनी को ही दे दिया था। उसने मार्च में करीब ढाई करोड़ रुपये से सड़क पर दोबारा हॉटमिक्स की लेयर बिछाने के बाद रोड सेफ्टी के काम भी कराए थे जो कुछ ही महीने टिक सके। अब फिर राधा माधव और एसआर इंटरनेशनल स्कूल के पास बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। उसके आगे भुता पेट्रोल पंप के पास भी खतरनाक गड्ढा हो गया है। भुता कस्बे और उसके आगे चुर्रासकतपुर तक रोड कई जगह टूट रही है। बारिश में गड्ढे भी बढ़ रहे हैं। ऐसे में रोड नवीनीकरण के काम पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। सड़क पर व्हाइट पट्टी बनाने सहित सड़क सुरक्षा के काम भी खराब हो रहे हैं।
बीसलपुर रोड खराब हो रही है तो ठेेकेदार को उसे सुधारने के लिए निर्देशित किया जाएगा। कई जगह पानी भरने से भी सड़क पर गड्ढे हो रहे हैं। -वीएम शर्मा, एक्सईएन, पीडब्ल्यूडी (निर्माण खंड भवन)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें