फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कड़े सुरक्षा घेरे में होगा जलाभिषेक, भगवा भेष में मुस्तैद किए गए पुलिस वाले

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। सावन के दूसरे सोमवार से पहले रविवार को सड़कों पर कांवड़ियों की जबरदस्त भीड़ दिखी। इससे पुलिस प्रशासन और अलर्ट हो गया। प्रमुख शिवालयों और मिश्रित आबादी इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। रविवार को हर जत्थे के साथ पुलिस टीम मौजूद रही। चौराहों पर भी पुलिस वाले मुस्तैद रहेंगे।
विज्ञापन

अलखनाथ मंदिर समेत शहर के सभी प्रमुख शिवालयों में सीसी टीवी कैमरे लगाए गए हैं। सोमवार सुबह सभी शिवालयों में कुछ पुलिस वाले भगवा भेष में लगाए गए हैं, जो खास तौर पर खुराफातियों और छेड़छाड़ करने वालों पर नजर रखेंगे। कई पुलिस टीमें वीडियो कैमरा के साथ मुस्तैद रहेंगी। महिला पुलिस कर्मियों को भी लगाया गया है। कोतवाली के आजमनगर, मठ चौकी, चौपुला, प्रेमनगर के शाहबाद, बानखाना, गुलाबनगर, बारादरी के पुराना शहर, किला के बाकरगंज, मलूकपुर और बिथरी व इज्जतनगर इलाकों में पुलिस और पीएसी के जवान रविवार से ही तैनात कर दिए गए है, जो सोमवार को भी मुस्तैद रहेंगे। कुछ अतिरिक्त टीमें बनाई गई हैं, जो जरूरत पड़ने के बाद मौके पर पहुंच जाएंगी। जलाभिषेक के दौरान सभी सर्किल अफसर, थानेदार और चौकी प्रभारियों को अपने इलाके में भ्रमण करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें