शाहजहांपुर रोड पर इन्वर्टिस विश्वविद्यालय के पास, रामपुर-दिल्ली रोड, बीसलपुर रोड और बदायूं रोड पर प्रवेश द्वार बन रहे हैं। जिनका काम अब तक पूरा नहीं हो सका है।
बरेली में नाथ कॉरिडोर योजना के तहत शहर की सीमाओं पर बनाए जा रहे प्रवेश द्वार अब तक अधूरे हैं। सावन में शिवभक्तों को इन्हीं अधूरे द्वार से होकर गुजरना होगा। प्रदेश सरकार की मंशा थी कि सावन से पहले ये पूरे हो जाएं, लेकिन ऐसा नहीं हो सका।
विज्ञापन
शाहजहांपुर रोड पर इन्वर्टिस विश्वविद्यालय के पास, रामपुर-दिल्ली रोड, बीसलपुर रोड और बदायूं रोड पर प्रवेश द्वार बन रहे हैं। इनमें बीसलपुर रोड पर बन रहे द्वार का काम देरी से शुरू हुआ था। बीडीए के अधिकारियों का कहना है कि ये द्वार बनकर तैयार हो गए हैं।
इन द्वारों में पत्थर लगने का काम चल रहा है। पत्थरों में नक्काशी भी होगी। खंभे व लाइटें भी लगाई जाएंगी। काम पूरा होने के लिए 30 जून की तारीख तय की गई थी, जो बीत चुकी है। 22 जुलाई से सावन शुरू हो रहा है।
विज्ञापन
ऐसे में कछला से गंगाजल लेकर आने वाले हजारों शिवभक्त बदायूं रोड के अधूरे प्रवेश द्वार से होकर शहर में प्रवेश करेंगे। अन्य द्वारों का भी यही हाल है। बीडीए के अधिशासी अभियंता एपीएन सिंह ने बताया कि निर्माण पूरा हो चुका है। पत्थर लगाने का काम अंतिम चरण में है। जल्द ही ये बनकर तैयार हो जाएंगे।