फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाठीचार्ज की अफवाह, माहौल बिगाड़ने की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। सावन शुरू होते ही खुराफातियों ने अफवाह फैलाकर माहौल बिगाड़ने की कोशिशें शुरू कर दी हैं। बृहस्पतिवार को बाकरगंज चौकी पर कांवड़ यात्रा को लेकर शांति समिति की बैठक के किसी ने एक पक्ष पर लाठीचार्ज की अफवाह फैला दी। जांच पड़ताल में सूचना फर्जी साबित हुई।
विज्ञापन

बाकरगंज मिश्रित आबादी का इलाका है। वहां से होकर सीबीगंज समेत कई बस्तियों के कांवड़िया गुजरते हैं। इनके गुजरने का मार्ग श्मशान घाट रेलवे क्रासिंग की ओर से है जबकि पिछली साल कुछ कांवड़ियों ने किला क्रॉसिंग से निकलने की कोशिश की थी। इस कोशिश को पुलिस प्रशासन ने विफल कर दिया और इन्हें श्मशान घाट की ओर से ही निकाला गया। गुरुवार को इलाके के कई गांवों में शांति समिति की बैठक करने के बाद किला इंस्पेक्टर ने बाकरगंज चौकी पर भी बैठक ली। यहां दोनों पक्षों ने श्मशान घाट के आम रास्ते से होकर ही कांवड़ ले जाने पर सहमति जताई। खुशनुमा माहौल में बैठक निपट गई। इसी बीच किसी ने अफवाह फैला दी कि पुलिस ने कांवड़ निकालने को लेकर एक पक्ष पर लाठीचार्ज कर दिया है। सूचना फैली तो काफी लोग मौके पर पहुंच गए। यहां पूरा बाजार भी खुला था और उन लोगों ने ऐसी किसी घटना से इंकार कर दिया तो लोग घरों को लौट गए। आसपास के लोगों ने कहा कि, वहां दोनों पक्ष मिलकर रहते हैं, किसी तरह का विवाद नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें