बरेली। वीरांगना रानी अवंतीबाई महिला महाविद्यालय में चल रहे चार दिवसीय क्रीडा समारोह के शनिवार को दूसरे दिन भी छात्राओं ने कई प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन किया। दूसरे दिन भाला फेंक, 400 मीटर दौड़, लंबी कूद, रिले रेस हुई। 400 मीटर दौड़ में काजल ने पहला, नेहा यादव ने दूसरा और पूनम वर्मा ने तीसरा स्थान हासिल किया।
भाला फेंक में मुबाश्शिरा को पहला स्थान मिला, जबकि पूनम वर्मा दूसरे और फरहा फारूकी तीसरा स्थान पर रहीं। लंबी कूद में रोशनी ने प्रथम, स्वर्णिका ने द्वितीय और नेहा यादव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। रिले रेस में नेहा यादव, पलक, प्रिया यादव और कुनिका की टीम को पहला, काजल, कंचन कीर्ति, सोनम की टीम को दूसरा और दिव्यांशी, रिया, नेहा तथा यासमीन की टीम को तीसरा स्थान मिला। इस दौरान महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. मनीषा राव, डॉ. संध्या सक्सेना, डॉ. संजय वरनवाल, हेमलता, सचिन गिहार आदि मौजूद रहे।