फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बैंकॉक चैंपियनशिप से लौटे के पारस और संस्कार का स्वागत

Mon, 03 Aug 2026 01:30 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बैंकॉक में हुई आईकेएफ एशिया कॉर्फबॉल 4 चैंपियनशिप 2026 से लौटे भारतीय अंडर-19 टीम के खिलाड़ी पारस मिश्रा और संस्कार गंगवार का शहर में स्वागत हुआ। दोनों ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन




उनके आगमन पर स्थानीय लोगों और बच्चों ने ढोल-नगाड़ों के साथ खुशी मनाई। शहर पहुंचने पर खिलाड़ियों ने तुलसी स्थल मंदिर में दर्शन किए। मंदिर के महंत नीरज नैन दास ने उन्हें सम्मानित कर उज्ज्वल भविष्य का आशीर्वाद दिया। उत्तर प्रदेश कॉर्फबॉल एसोसिएशन के संयुक्त सचिव सुमित शर्मा ने भी खिलाड़ियों को बधाई दी। पारस और संस्कार ने अपनी सफलता का श्रेय मेहनत और गुरुजनों के आशीर्वाद को दिया। उन्होंने कहा, हम भविष्य में भी भारत का मान बढ़ाते रहेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें