फोटो :19: सोनीपत के मुरथल थाना क्षेत्र में कबाड़ी का अपहरण करने के मामले में गिरफ्तार आरोपी पुल
सोनीपत। गांव मुरथल में कबाड़ की दुकान चलाने वाले युवक का कार सवारों ने अपहरण क नांदनौर के खेत में ले जाकर पीटा और धमकी दी। पीड़ित के भाई की सूचना पर पुलिस हरकत में आई तो आरोपी दुकानदार को छोड़कर भाग गए।
पुलिस ने मामले में दो सगे भाइयों सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी गांव भिगान निवासी मनोज, सुनील, राहुल, रितिक और गांव नांदनौर निवासी तारीफ हैं।
बरेली के गांव मंडौरा निवासी अनीस ने पुलिस को बताया कि वह अपने भाई लालू अली के साथ मुरथल में कबाड़ की दुकान चलाता है। वह शनिवार को दुकान पर थे। शाम छह बजे काले रंग की क्रेटा गाड़ी वहां आई और उसमें से चार-पांच युवक उतरे। उन्होंने उसे कार में डाल लिया। अपहरण की सूचना उनके भाई ने डायल-112 पर दी, जिसके बाद पुलिस भी सक्रिय हो गई। युवकों ने अनीस को नांदनौर गांव के खेतों में ले जाकर केबल से पीटा। युवक उन पर जबरदस्ती चोरी का माल खरीदने की हामी भरने का दबाव डाल रहे थे। युवक उन्हें गाड़ी से मुरथल की ओर ले आए। वह उन्हें मुरथल क्षेत्र में छोड़ गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद पांच आराेपियों को गिरफ्तार कर लिया। संवाद