फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: पशुचिकित्सा पॉली क्लीनिक के लिए अभी और करना होगा इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। पशुओं-पक्षियों के लिए बेहतर चिकित्सा मिले। इसके लिए आंवला के गुरुगांव मुस्तकिल में पशुचिकित्सा पॉली क्लीनिक का निर्माण 9.14 करोड़ रुपये से किया जा रहा है।
विज्ञापन

इसके लिए 17 माह का समय निर्धारित किया गया, लेकिन कार्यदायी संस्था की काम करने की रफ्तार बेहद धीमी है। हालात यह है कि इस कार्य को पूरा करने की तय समय सीमा में दो माह का समय शेष है। जबकि अभी तक 25 फीसदी हुआ है। मंडलभर के पशु पालकों पशु-पक्षियों के लिए बेहर चिकित्सा मुहैया कराने के लिए आंवला के गुरुगांव मुस्तकिल में पशु चिकित्सा पॉली क्लीनिक का निर्माण कराया जा रहा है।
यहां पर पशु-पक्षियों के एक्सरे, सीटी स्कैन की सुविधाओं के अलावा बांझपन, कृत्रिम गर्भाधान, अल्ट्रासेनोग्राॅफी भी यहां पर हो सकेगी। साथ ही पशुओं का ऑपरेशन भी हो सकेगा, लेकिन कार्यदायी संस्था की लापरवाही के कारण समय पर काम पूरा होता नहीं दिखाई दे रहा है। हालात यह कि सितंबर 2023 में शासन की ओर से परियोजना को मंजूरी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

काम फरवरी 2024 में शुरू हुआ। इसको जून 2025 तक पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं, लेकिन अभी तक महज 25 फीसदी ही यहां पर काम हो सका है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें