फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: कई दिनों से नहर पटरी मार्ग पर देखा जा रहा बाघ, सैलानियों के लिए जंगल सफारी का एक रूट बंद

Sun, 08 Jan 2023 05:19 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

सार

चूका बीच पर आने वाले सैलानियों के लिए जंगल सफारी के रूट चिह्नित किए हुए हैं। जंगल घूमने वाले सैलानी बाघ को देखने की ख्वाहिश अधिक रखते हैं। वहीं बीते दिनों से जंगल सफारी के एक ही रूट पर बाघ देखा जा रहा है। इसके कारण इस मार्ग पर वाहनों का आवागमन बंद कर दिया गया है।  
विज्ञापन
सड़क पर बाघ (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत में कई दिनों से चूका बीच के पास नहर पटरी मार्ग पर बाघ की चहलकदमी देखी जा रही है। इससे टाइगर रिजर्व के अफसर अलर्ट हो गए हैं। सुरक्षा के लिहाज से कुछ दिन तक इस रूट पर वाहनों के चलने पर पाबंदी लगा दी गई है। 

विज्ञापन


चूका बीच पर रोजाना सैलानियों की आमद हो रही है। सुबह और शाम की शिफ्ट में सैलानी भ्रमण पर जा रहे हैं। सैलानियों के लिए जंगल सफारी के रूट चिह्नित किए हुए हैं। जंगल घूमने वाले सैलानी बाघ को देखने की ख्वाहिश अधिक रखते हैं। वहीं पिछले कई दिनों से एक बाघ नहर पटरी मार्ग पर देखा जा रहा है। 

बाघ को देख लग जाती है कतार  

बाघ को देखकर जंगल सफारी करने वाले सैलानियों के वाहनों की कतार लग जाती है। दो जनवरी को निजी वाहन से जंगल भ्रमण कर रहे सैलानियों ने बाघ को देखकर हुड़दंग भी मचाया था। इसके बाद से बाघ की मौजूदगी यहीं आसपास देखी जा रही है। 

Trending Videos
विज्ञापन

मामला संज्ञान में आने के बाद डिप्टी डायरेक्टर नवीन खंडेलवाल ने आदेश जारी किए हैं। उन्होंने बताया कि एक ही स्थान पर लगातार बाघ देखे जाने के कारण नहर पटरी मार्ग पर वाहनों के जाने पर पाबंदी लगा दी गई है। 

बाघिन के साथ देखे चार शावक

दो दिन पूर्व बरेली से जंगल की सैर करने आए कुछ सैलानियों को जंगल भ्रमण के दौरान खूबसूरत नजारा देखने को मिला था। जंगल के चिह्नित मार्ग पर स्थित वॉच टावर पर चढ़ने पर सैलानियों ने बाघिन के साथ चार शावक की मौजूदगी देखी। जिससे सभी गदगद हो गए। हालांकि दूर होने के चलते सैलानी इस नजारे को अपने कैमरे में कैद नहीं कर सके।

भीषण ठंड में भी जंगल घूमने का उत्साह

जिले में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। इसके बावजूद भी चूका बीच और टाइगर रिजर्व की सुंदरता के कायल सैलानी जंगल की सैर करने पहुंच रहे हैं। रविवार को भी बेहतर स्थिति देखने को मिली। सुबह की शिफ्ट में कम सैलानी ही पहुंचे, लेकिन दोपहर की शिफ्ट में जंगल सफारी के अधिकांश वाहन बुक हुए। सैलानियों ने जंगल का भ्रमण का प्राकृतिक सुंदरता का आनंद उठाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें