फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: नशीला बिस्किट खिलाकर किन्नरों ने काट डाला प्राइवेट पार्ट, बेहोश युवक को कब्रिस्तान में फेंका

Sun, 08 Jan 2023 03:18 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

बदायूं में किन्नरों ने एक युवक का प्राइवेट पार्ट का डाला। इसके बाद उसे बेहोशी की हालत में कब्रिस्तान में फेंक दिया। रविवार की सुबह युवक घायल अवस्था में पड़ा मिला। जानकारी मिलने पर परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं के अलापुर इलाके में एक युवक का प्राइवेट पार्ट काटने का मामला सामने आया है। युवक शनिवार शाम शहर से लौट रहा था। रास्ते में मिले किन्नरों ने उसे नशीला बिस्किट खिलाकर बेहोश कर दिया। इसके बाद प्राइवेट पार्ट काटकर युवक को कब्रिस्तान में फेंक दिया। युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


करीब 18 वर्षीय युवक उसहैत कस्बे का रहने वाला है। परिवारवालों के मुताबिक वह कार्यक्रमों में नृत्य करने का काम करता है। कई किन्नर भी उसके संपर्क में है। वह इस समय शहर में मीरासराय स्थित अपनी ननिहाल में रह रहा था। युवक शनिवार शाम शहर से अपने घर लौट रहा था, तभी रास्ते में कार सवार किन्नर मिले। 

युवक के परिचित बताए जा रहे किन्नर

बताते हैं कि किन्नर युवक के परिचित थे। उन्होंने युवक को कार में बैठा लिया। इस दौरान उसे कुछ बिस्किट खिलाए, जिससे युवक बेहोश हो गया। रविवार को जब युवक को होश आया तब वह ककराला कस्बे के नजदीक कब्रिस्तान में पड़ा था। उसका प्राइवेट पार्ट कट चुका था। 

विज्ञापन

युवक की हालत काफी गंभीर थी। उसे देखकर कई लोग मौके पर पहुंच गए। युवक ने किसी के मोबाइल से अपने परिवार वालों को सूचना दी, जिससे परिवार वाले भी वहां पहुंच गए। युवक को तुरंत जिला अस्पताल ले गए। यहां भी युवक अर्द्धबेहोशी वाली अवस्था में था।

परिजन बोले- पुलिस को दी तहरीर

युवक ने बताया कि उसे नशीला बिस्किट खिलाया गया था, जिससे वह बेहोश हो गया था। बाद में उसके साथ क्या हुआ उसे नहीं पता। आरोप लगाया कि जो उसे किन्नर ले गए थे, उन्होंने ही उसका प्राइवेट पार्ट काटा है। परिवार वालों का कहना है कि उन्होंने आरोपी किन्नरों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। हालांकि इंस्पेक्टर हरपाल सिंह बालियान ने बताया कि इस संबंध में अभी कोई सूचना नहीं आई है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें