फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संगीत में झूमा इन्वर्टिस, रैम्प पर बिखरे जलवे

Sat, 09 Apr 2016 01:07 AM IST
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली।
विज्ञापन
इन्‍वव‌िससिऱ्र्सिया
विज्ञापन
इन्वर्टिस विश्वविद्यालय में चल रही इन्वर्शिया के दूसरे दिन 12 प्रतियोगिताएं हुईं। इसमें न्यूज हब, आर्ट-अ-लाइव, सैंडआर्ट, टैडटॉक्स, कैलोसिस, कुकू (सिंगिंग प्रतियोगिता), फुटबॉल, बास्केटबॉल आदि प्रतियोगिताएं प्रमुख रहीं। 
विज्ञापन

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण मिस्टर एंड मिस इन्वर्शिया आडिटोरियम में हुई। इस कार्यक्रम की थीम ‘योर हायनस-योर फैशन’ रही। कार्यक्रम की रूपरेखा और भव्य सेट की परिकल्पना एग्जीक्यूटिव चेयरपर्सन सोनल गौतम की देखरेख में हुई। सेट की भव्यता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है, कि पूरा सेट एक महल के रूप में प्रतीत हो रहा था। मिस्टर एंड मिस इन्वर्शिया तीन चरणों में हुई। पहले चरण में प्रतिभागियों ने गीताें पर रैम्प पर जलवे बिखरे। दूसरे चरण में टैलेंट राउंड में प्रतिभागियों ने डांस, सिंगिंग आदि के माध्यम से प्रतिभाओं का प्रदर्शन किया। अंतिम चरण प्रश्नोत्तरी में प्रतिभागियाें को परिपक्वता, पारिवारिक और समाज से जुड़े प्रश्नों का सामना करना पड़ा। इन राउड के आधार पर मिस्टर इन्वर्शिया............ और मिस इन्वर्शिया........... को  चुना गया। कार्यक्रम के रनर अप ............ और ......... रहे। । 
निर्णायक मंडल में ग्रीन ग्लोब अवार्ड विजेता डॉ. राजेन्द्र राजेंद्र रहे। कार्यक्रम का समापन फैकल्टी परफॉर्मेंस मेन और इन्वर्टिस फैमिली डांस प्रोग्राम के साथ हुआ। सिंघम के गीत पर प्रॉक्टोरियल बोर्ड की परफॉर्मेंस के साथ शुरू हुए इस कार्यक्त्रस्म में डीन इंजीनियरिंग डॉ. आरके शुक्ला ने ‘ये चांद सा रौशन चेहरा’ गीत पर प्रस्तुति दी। इसके बाद अरविंद शुक्ला, शालिनी आनंद, प्रो. वाइस चांसलर वाईडीएस आर्या, तरुण अग्रवाल, मीनाक्षी वर्मा, कमलेश दुबे, मो. शकील, फरहीन खान, आरती जायसवाल, अतुल जौहरी, मनीश गुप्ता आदि फैकल्टी मेंबर्स ने ‘मतलबी .., हैलो..., टुकुर टुकुर...’ जैसे शानदार गीतों पर छात्रों को थिरकने पर मजबूर कर दिया। कन्विनर अजीत यादव और को-कन्विनर सुचिता गुप्ता ने भी प्रस्तुति दी। इन्वर्शिया के आखिरी दिन मोहित चौहान के सुरीले संगीत के साथ कार्यक्रम का समापन होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
प्रतियोगिताओं के ये रहे विजेता
0 न्यूज हब में  प्रथम विजेता विभोर और सौम्या, द्वितीय विजेता शिल्पी और राधिका, तृतीय विजेता- शुभम और अंशिका रहीं। 
0 आर्ट अ लाइव में प्रथम विजेता प्रियांशी, द्वितीय विजेता आयुषी, तृतीय विजेता नेहा रहीं।
0 सैंड आर्ट में प्रथम विजेता सुबिया और मुस्कान, द्वितीय विजेता निधि और पूजा, तृतीय विजेता लतिका और अंशुमाला रहीं। 
0 कुकू में प्रथम विजेता शुभम, द्वितीय विजेता मेघा मिश्रा, तृतीय विजेता सोहेब खान रहे।
0 मिस ब्यूटीफुल : शुभी सक्सेना
0 मिस्टर डायनामिक : मनोज
0 ब्यूटीफुल स्माइल : रश्मि
0 बेस्ट वॉक : वर्षा
0 मिस्टर ब्रेनी : शिवा शर्मा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें