फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: जौहरपुर की सीएचओ और 10 आशा कार्यकर्ता अनुपस्थित, खत्म होगी संविदा

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। पिछले दिनों जौहरपुर के आरोग्य मंदिर का निरीक्षण किया गया था। वहां पर तैनात सीएचओ और 10 आशा कार्यकर्ता अनुपस्थित थे। बुधवार को विकास भवन में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने इन सभी को हटाने के निर्देश दिए है। इसके अलावा जिन केंद्रों पर चिकित्सक तैनात नहीं हैं, वहां तैनाती के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में दवा की उपलब्धता, टीकाकरण, संस्थागत प्रसव, ई-संजीवनी, आभा आईडी, जननी सुरक्षा, आशा मानदेय भुगतान, आरसीएच पोर्टल पर डेटा फीडिंग, कुष्ठ निवारण, फाइलेरिया निवारण कार्यक्रम आदि की समीक्षा हुई। डीएम ने संस्थागत प्रसव बढ़ाने के लिए बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। डिलीवरी प्वॉइंट संचालन की दिक्कत जल्द दूर करने को कहा। एचआईवी, सिफलिस, हेपेटाइटिस की नियमित जांच कराने और अगर किट कम है तो उसे उपलब्ध कराने को कहा। जौहरपुर निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित सीएचओ डॉ वंशिका और आशा कार्यकर्ताओं को हटाने के निर्देश दिए।

टीकाकरण विरोधी परिवारों को मनाएं, संस्थागत प्रसव बढ़ाएं
जिलाधिकारी ने बच्चों को टीकाकरण न कराने वाले परिवारों को जागरूक करने के निर्देश दिए। मीरगंज, रामनगर और शहर में बेहतर कार्य होने पर सराहा। बीते दिनों टीकाकरण विरोधी परिवार का मुद्दा अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसके अलावा डीएम ने आईडीए अभियान की समीक्षा की। जिन गांवों में रोगी मिले, वहां के प्रत्येक पात्र व्यक्ति को दवा खिलाने के निर्देश दिए। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें