फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवाओं के लिए नौकरी पाने का मौका: बरेली कॉलेज में लगेगा रोजगार मेला, 2542 पदों पर होगा चयन

Tue, 24 Sep 2024 06:23 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

नौकरी तलाश रहे युवाओं के लिए काम की खबर है। बरेली कॉलेज में बृहस्पतिवार को रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। इसमें विभिन्न पदों पर सीधी भर्ती की जाएगी। 
विज्ञापन
रोजगार मेले को लेकर सेमिनार हॉल में हुई बैठक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली कॉलेज में 2,542 पदों के लिए बृहस्पतिवार को रोजगार मेल का आयोजन किया जाएगा। मंगलवार को सेमिनार हॉल में प्राचार्य प्रो. ओपी राय ने कॉलेज करिअर काउंसलिंग व प्लेसमेंट सेल के साथ बैठक की। इसमें अभ्यर्थियों को परिसर में भटकना न पड़े, ऐसी व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए गए।

विज्ञापन


सेवायोजन विभाग के सहयोग से आयोजित होने वाले मेले में प्राचार्य प्रोफेसर ओपी राय ने बैठक की। प्राचार्य ने सेल के सदस्यों को रोजगार मेले से संबंधित अलग-अलग व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी दी। सेल प्रभारी डॉ. राजीव यादव ने बताया कि मेले में जिले का 18 से 32 वर्ष का कोई भी युवा प्रतिभाग कर सकता है। इसमें 2,542 पदों पर सीधी भर्ती की जाएगी। इसके लिए वाणिज्य विभाग के 22 कमरों में तैयारी की जा रही है। 

रुहेलखंड विश्वविद्यालय: चार से 18 अक्तूबर तक होंगी स्नातक-परास्नातक की इंप्रूवमेंट परीक्षाएं, कार्यक्रम जारी
विज्ञापन


पोस्टर लगाए जाएंगे, जिससे अभ्यर्थियों को परिसर में भटकना नहीं पड़े। साथ ही अन्य व्यवस्थाओं को भी दुरुस्त किया जा रहा है। रोजगार प्रदाता कंपनियां तकनीकी ऑपरेटर से लेकर उत्पादन प्रबंधक तक के पदों पर अभ्यर्थियों का चयन करेंगी। मेले के दिन सुबह 10 बजे से पंजीकरण शुरू होंगे। अभ्यर्थी अपना बायोडाटा जरूर लेकर आएं।

Trending Videos
विज्ञापन

इन पदों पर होगी भर्ती
मेले में मानव संसाधन (एचआर) डिजिटल मार्केटिंग, एडमिशन काउंसलर, सेल्स अधिकारी, कंप्यूटर ऑपरेटर, सुपरवाइजर, रिसेप्शनिस्ट, ग्राहक सेवा अधिकारी, सहायक अकाउंटेंट, कार्यालय कार्यकारी, सेल्स कंसलटेंट, विधि अधिकारी के लिए स्नातक व परास्नातक उत्तीर्ण अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। 

वहीं ऑपरेटर, फील्ड सेल, कार्यालय सहायक, स्टोर सहायक, वैलनेस एडवाइजर, मशीन ऑपरेटर, लेबर, प्लांट टेक्नीशियन, क्लर्क, सिक्योरिटी गार्ड, कार्यालय सहायक, परिचारक के लिए हाई स्कूल, इंटर, आईटीआई उत्तीर्ण युवा आवेदन कर सकते हैं। इसमें सात हजार से 40,000 प्रति माह वेतन तक की नौकरी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें