फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झटका : कुछ घंटे पहले मिली सूचना... आज की सारी फ्लाइट निरस्त

विज्ञापन
बरेली हवाई अड्डा
विज्ञापन
प्रधानमंत्री के चेंजओवर की वजह से बरेली से बेंगलुरु, मुंबई और दिल्ली के बीच रद्द की गईं सभी फ्लाइट
विज्ञापन

दस से 11 के बीच हैं सभी फ्लाइट, सुबह सात बजे मिली सूचना
बरेली। शाहजहांपुर की रैली के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के त्रिशूल एयरपोर्ट पर चेंजओवर की वजह से उन सैकड़ों यात्रियों को तगड़ा झटका लगा जिन्हें शनिवार को मुंबई, बेंगलुरु और दिल्ली से बरेली के बीच हवाई यात्रा करनी थी। सुरक्षा कारणों से बरेली से तीनों शहरों के बीच दोनों तरफ की सारी फ्लाइट निरस्त कर दी गईं। एयरलाइन कंपनियों की ओर यात्रियों के पास फ्लाइट रद्द करने का मेसेज सुबह सात बजे तक पहुंचा, जब वे फ्लाइट पकड़ने की तैयारी कर रहे थे।
बरेली एयरपोर्ट के पास अपनी हवाई पट्टी नहीं है, लिहाजा निजी कंपनियों के विमान भी वायुसेना की हवाई पट्टी से ही उड़ान भरते हैं। एयर लाइन कंपनी के प्रतिनिधियों के मुताबिक शनिवार को वायुसेना के त्रिशूल एयरपोर्ट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आवागमन के दृष्टिगत सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए ऐन मौके पर सभी फ्लाइट निरस्त करने का निर्देश मिला जिसके बाद आनन-फानन फ्लाइट निरस्त कर सुबह सात बजे बुकिंग कराने वाले यात्रियों को मेसेज भेजकर इसकी जानकारी दी गई।
विज्ञापन

शनिवार की बुकिंग अब रविवार के लिए शिफ्ट
कंपनियों ने शनिवार की सारी बुकिंग निरस्त करने के बाद उन्हें रविवार के लिए कन्फर्म कर दिया है। एयरलाइन कंपनियों के प्रतिनिधियों ने बताया कि पांच फीसदी यात्री इसके लिए तैयार नहीं हुए। उन्होंने किराया वापस मांगा है। उन्हें नियमों के मुताबिक किराए की रकम वापस कर दी जाएगी। शनिवार को मुंबई, बेंगलुरु और दिल्ली समेत तीनों शहरों के लिए एयर ट्रैफिक करीब 80 फीसदी था। बुकिंग आगे शिफ्ट करने से अब रविवार और सोमवार को तीनों शहरों के लिए 95 फीसदी एयर ट्रैफिक हो गया है। मंगलवार की फ्लाइट में भी सिर्फ 20 फीसदी सीटें रिक्त बची जिनके लिए बुकिंग कर ली गई है।
विज्ञापन

बेंगलुरु के 261, दिल्ली के 106 और मुंबई के 297 यात्री फंसे
ऐन मौके पर फ्लाइट निरस्त होने से कुल मिलाकर 664 यात्रियों को दिक्कत हुई। कंपनियों से मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार को 11:10 बजे बेंगलुरू से बरेली आने वाली फ्लाइट में 126 और यहां से बेंगलुरु जाने वाली फ्लाइट में 135 यात्रियों ने सीट बुक कराई थी। इसी तरह मुंबई से सुबह 9:40 बजे बरेली आने वाली फ्लाइट में 144 और यहां से मुंबई जाने वाली फ्लाइट में 153 यात्रियों की बुकिंग थी। इसके अलावा दिल्ली से सुबह दस बजे बरेली आने वाली फ्लाइट में 56 और जाने वाली फ्लाइट में 50 यात्रियों की बुकिंग थी। इन सभी यात्रियों को शनिवार सुबह सात बजे बुकिंग निरस्त होने की सूचना मिली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें