खानकाह-ए-नियाजिया पहुंचे झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार
- फोटो : अमर उजाला
बरेली में झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार ने सोमवार को खानकाह-ए-नियाजिया जाकर सज्जादानशीन शाह मेहंदी मियां नियाजी से मुलाकात कर शब्बू मियां नियाजी के इंतकाल पर शोक जताया। इस दौरान तमाम खानवादे भी मौजूद रहे।
संतोष गंगवार ने कहा कि इस खानकाह का समाज में एक अलग स्थान है। हमारे देश की संस्कृति को आगे बढ़ाने में खानकाह के माध्यम से शब्बू मियां ने जो काम किया वह सराहनीय है। इसके लिए उन्हें हमेशा याद किया जाएगा। शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि दी। उनके साथ भुजेंद्र गंगवार भी मौजूद रहे। डॉ. कमाल मियां नियाजी, जाहिद मियां नियाजी, राजी मियां नियाजी जुनेदी मियां, मौलाना कासिम मियां नियाजी आदि मौजूद रहे।