फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान के ताले तोड़कर जेवरात किए चोरी, दीवार बनाकर कब्जे की कोशिश

विज्ञापन
demo photo - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

लॉकडाउन के बीच आलमगिरीगंज में हुई वारदात सीसीटीवी में कैद
विज्ञापन

अधिकारियों के हस्तक्षेप पर तीन नामजद समेत अज्ञात पर रिपोर्ट

बरेली। लॉकडाउन के दौरान आलमगिरीगंज में सराफ ओमकार रस्तोगी की दुकान के ताले तोड़कर जेवरात चोरी कर लिए और दीवार बनाकर कब्जे की कोशिश की गई। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हुई तो अधिकारियों के हस्तक्षेप पर तीन नामजद समेत कुछ अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस निवासी ओमकार रस्तोगी की आलमगिरीगंज में सराफा की दुकान है। उसके पड़ोस में ही उन्होंने एक अन्य दुकान भी खरीदी है, जिसमें उन्होंने सोने-चांदी के जेवरात रखने के बाद सीसीटीवी लगवा दिए थे। इसी बीच लॉकडाउन लगा तो उन्होंने ताले लगाकर दुकान बंद कर दी। 17 मई को उन्हें सूचना मिली कि कुछ लोग उनकी दुकान पर कब्जा कर रहे हैं। वह पहुंचे तो प्रेमनगर के भूड़ निवासी प्रवीन कुमार, बाबूराम मौर्य, राजेश अग्रवाल और कुछ अन्य लोग दुकान में दीवार बनवा रहे थे। दुकान में रखे सारे जेवरात गायब थे। ओमकार का कहना है कि उन्होंने विरोध किया तो मिस्त्री-मजदूर दीवार गिराकर भाग गए, लेकिन अन्य आरोपी उन पर हमलावर हो गए। यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। हंगामा होने पर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंची, लेकिन रिपोर्ट नहीं दर्ज की गई। उन्होंने एडीजी समेत अन्य अफसरों को ट्वीट किया तो घटना का संज्ञान लेकर बृहस्पतिवार को प्रवीन कुमार, बाबूराम मौर्य, राजेश अग्रवाल समेत अन्य अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें