फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: चार घरों से छह लाख के जेवर की चोरी, कार्रवाई नहीं

विज्ञापन
दौली जवाहरलाल में प्रदर्शन करते लोग
विज्ञापन
शाही। क्षेत्र के गांव में चार घरों से लाखों की चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया। चार दिन बाद जब पुलिस नहीं पहुंची तो ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार को प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

दौली जवाहरलाल गांव में चार दिन पूर्व सोमवार की रात चार घरों को चोरों ने निशाना बनाया। चोर सभी घरों में मेन गेट के लोहे के एंगिल को काटकर दाखिल हुए। पीड़िता रामश्री पत्नी परमेश्वरी ने बताया कि वह अपने पति के साथ गांव में लगी पानी की टंकी पर ड्यूटी पर गई थी। सुबह आकर देखा तो मुख्य गेट सहित अंदर कमरों के कुंडे कटे हुए थे। अलमारी से डेढ़ लाख की कीमत के जेवर गायब थे। इसी तरह श्याम बिहारी पुत्र छिदम्मी लाल हल्द्वानी में रहकर मजदूरी करते हैं। उनकी पत्नी मायके गई हुई थी। पिता शाही थाने में ही पीआरडी जवान है। उसी रात शाही थाने पर ही ड्यूटी पर थे। सुबह आकर देखा तो उनके घर में पौने दो लाख रुपये की कीमत के जेवर गायब थे। गांव के वाहिद पुत्र फैयाज शाह व बाबूराम कश्यप पुत्र ननूकी प्रसाद के घर से चोरों ने लाखों रुपये के जेवर पर हाथ साफ कर दिया।
मामले में पुलिस ने शिकायत की गई तो कोई नहीं पहुंचा। मामला संज्ञान में आने के बाद विधायक ने फोन करके हिदायत दी। इसके बाद भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची तो ग्रामीणों का धैर्य जवाब दे गया। ग्रामीणों ने जमकर प्रदर्शन किया। इधर, सीओ मीरगंज अंजनी कुमार तिवारी ने बताया कि घटना के बारे में उन्हें सूचना नहीं मिली है। जानकारी करके कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें