फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: सेवानिवृत्त दरोगा के घर का लॉक ठीक करने के बहाने उड़ाए लाखों के जेवर

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला को पानी लाने भेजकर माल समेटा, फिर चाबी लाने का बहाना करके खिसके
विज्ञापन

बरेली। सुभाषनगर में सेवानिवृत्त दरोगा के घर तिजोरी का लॉक ठीक करने आए दो युवक पलक झपकते ही लाखों रुपये के जेवर लेकर चंपत हो गए। कई घंटे बाद भी वह नहीं लौटे तो टप्पेबाजी का पता लगा। रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। उनकी फुटेज भी मिल गई है।
ग्रेटर कैलाश कॉलोनी निवासी योगेंद्र पाल सिंह पुलिस विभाग में दरोगा पद से रिटायर हैं। शुक्रवार को वह घर में ही आराम कर रहे थे। पुलिस के मुताबिक दोपहर एक बजे पत्नी संतोष राठौड़ ने गली में आवाज सुनी कि ताले और लॉक सही करा लो। वह बाहर निकलीं तो दो युवक यह आवाज लगाते मिले। संतोष की तिजोरी का लॉक काफी समय से खराब था। उन्होंने दोनों युवकों को अंदर बुलाकर लॉक दिखाया। दोनों लॉक सही करने का यत्न करने लगे।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने पानी मांगा। संतोष पानी लेने चली गईं। उनके पति उसी कमरे में मौजूद रहे। दोनों यह कहकर चले गए कि बारहखाना रिंच की जरूरत पड़ रही है। वह आधे घंटे में उसे लेकर आ रहे हैं और तभी चाबी बनाकर दे देंगे। यह भी कहा कि जब तक वह न आएं, लॉकर को कोई न छुए, अन्यथा सेटिंग बिगड़ जाएगी।
विज्ञापन

नहीं लौटे शातिर तो ठनका माथा
संतोष ने सुभाषनगर थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह को बताया कि दोनों काफी देर तक नहीं लौटे तो उन लोगों को शक हुआ। शाम चार बजे जब उन लोगों ने लॉकर खोलकर देखा तो उसमें रखी थैली गायब थी। थैली में रखी सोने की दो चेन, एक जोड़ी कुंडल, दो अंगूठी, एक जोड़ी पाजेब आदि गायब थे। मकान के आस-पास लगे सीसी कैमरे चेक किए तो दोनों आरोपियों की घर में आते व जाते वक्त की फुटेज मिल गई। थाना प्रभारी ने बताया कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें