फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: कंप्यूटर सांइस ने जीती क्रिकेट चैंपियंस ट्रॉफी

विज्ञापन
विज्ञापन
पुरस्कार वितरण समारोह के साथ हुआ फ्यूचर ओलंपिक्स 2026 का समापन
विज्ञापन


बरेली। फ्यूचर विश्वविद्यालय में आयोजित स्पोर्ट्स मीट फ्यूचर ओलंपिक्स 2026 का शुक्रवार को समापन हो गया। क्रिकेट, वॉलीबॉल, एथलेटिक्स, बैडमिंटन, कैरम, शतरंज, खो-खो और टेबल टेनिस सहित विभिन्न खेलों के मुकाबले आयोजित हुए। क्रिकेट में कंप्यूटर साइंस विभाग ने चैंपियंस ट्रॉफी अपने नाम की। इस दौरान मुकाबलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए मो. अमान अंसारी को मैन ऑफ द सीरीज का खिताब मिला। बेस्ट बल्लेबाज और फील्डर का पुरस्कार बीटेक के हर्ष सक्सेना को दिया गया। फ्यूचर ओलिंपिक्स के बेस्ट एथलीट का सम्मान अफाक खान और स्नेहा सिंह को मिला।

वॉलीबॉल (पुरुष) में एमबीए विजेता रहा। लंबी कूद (पुरुष) और जैवलिन थ्रो में अफाक खान (नर्सिंग) ने बाजी मारी। 100 मीटर महिला दौड़ में इल्मा (बीएएमएस) और पुरुष दौड़ में अभिषेक (बीएएमएस) विजेता रहे। टेबल टेनिस एकल पुरुष में शगुन पांडेय (बीबीए) और महिला वर्ग में संध्या शाक्य (बीटेक) ने जीत दर्ज की। बैडमिंटन एकल पुरुष में विशु (बीबीए) और महिला वर्ग में गुरनव कौर (नर्सिंग) विजेता रहीं। कैरम में आयुष कुमार, शतरंज में कार्तिक सिंह (बीसीए), शॉट पुट में आदित्य कुमार (एमबीए) ने सफलता प्राप्त की। रिले रेस (पुरुष) में पॉलिटेक्निक और रिले रेस (महिला) में बीएएमएस टीम विजयी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन



कार्यक्रम के मुख्य अतिथि यूनियन बैंक के डिप्टी रीजनल हेड विशाल मिश्रा व आईसीसीएस की सेक्रेटरी अंजलि मिश्रा ने विश्वविद्यालय के कुलाधिपति मुकेश गुप्ता, उपकुलाधिपति दीप गुप्ता और फर्स्ट लेडी संध्या गुप्ता के साथ खेल महोत्सव का शुभारंभ किया। पूर्व चैंपियन एमबीए के तहसीन, अफजल और ईशु ने ओलंपिक मशाल के साथ दौड़ लगाकर मुख्य अतिथि और कुलाधिपति को मशाल सौंपी, जिसके बाद मुख्य मशाल प्रज्ज्वलित की गई। समापन समारोह में अतिथियों ने विजेताओं को पदक, ट्रॉफी व प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें