फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: राष्ट्रीय महिला आयोग की पूर्व सदस्य शमीना शफीक ने ढाबे पर रोकी कार, बदमाशों ने कर दी ये वारदात

Mon, 10 Nov 2025 01:42 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

राष्ट्रीय महिला आयोग की पूर्व सदस्य शमीना शफीक की कार का शीशा तोड़कर किसी ने गहने और पर्स चोरी कर लिया। शमीना शफीक अपने परिवार के साथ नैनीताल से लौट रही थीं। उन्होंने खाना खाने के लिए ढाबे पर कार रोकी थी। इसी दौरान यह वारदात हुई। 
विज्ञापन
राष्ट्रीय महिला आयोग की पूर्व सदस्य शमीना शफीक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय महिला आयोग की पूर्व सदस्य शमीना शफीक के साथ बरेली में टप्पेबाजी की घटना हो गई। उन्होंने इज्जतनगर थाने में लाखों के गहने और नकदी भरा बैग चोरी होने की एफआईआर दर्ज कराई है। 

विज्ञापन


शमीना ने इंस्पेक्टर विजेंद्र सिंह को बताया कि वह परिवार के साथ नैनीताल गई थीं। वहां से अपने घर सीतापुर जाने के लिए वह लोग कार से निकले। रविवार रात वह लोग बरेली में इज्जतनगर थाने की सीमा में पहुंचे। 

चस्का रेस्टोरेंट पर हुई घटना 
यहां लखनऊ हाईवे पर चस्का रेस्टोरेंट पर खाना खाने के लिए उन्होंने कार रोकी। कार लॉक करके परिवार समेत वह रेस्टोरेंट में गईं। थोड़ी देर बाद वह खाना खाकर निकलीं तो उनकी कार का शीशा टूटा हुआ था। 
विज्ञापन


कार के अंदर रखे बैग से लगभग 15 लाख रुपये के गहने और 20 हजार रुपये गायब थे। थाना प्रभारी विजेंद्र सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली है। सीसी कैमरे चेक किए जा रहे हैं। जल्दी ही चोर का पता लगा लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें