फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: सराफ ने हड़पीं सोने की गांठें, 16 लाख लेकर बोला 15 दिन बाद आना

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। इज्जतनगर थाना क्षेत्र के सराफ सुमित ने पड़ोसी की सोने की गांठें हड़प लीं। इनको लौटाने के बदले 16 लाख रुपये लिए और 15 दिनों बाद आने के लिए बोलकर मामला टाल दिया। इज्जतनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

रजपुरा माफी निवासी धर्मेंद्र ने रिपोर्ट में बताया कि उनके पड़ोसी सुमित की सराफा दुकान खजुरिया घाट पर है। उन्होंने अपना और रिश्तेदारों का 40 तोला सोना सुमित के पास गिरवीं रखा था। इसके बदले 11 लाख 70 हजार रुपये लिए थे। सुमित से हिसाब करने को कहा तो उसने 16 लाख 70 हजार रुपये का पर्चा बनाकर दिया और कहा कि रुपये जमा करने पर सोना लौटा दिया जाएगा। बाद में सुमित ने उनसे कहा कि सोना आरके ज्वेलर्स के रमाकांत के पास रखा है।
आरोप है कि रमाकांत ने 70 हजार रुपये छूट करने की बात कहकर 16 लाख रुपये ले लिए। उसने बोला कि 15 दिनों बाद आकर सोना ले जाना। इस पर धर्मेंद्र ने आपत्ति जताई और 16 लाख रुपये लौटाने के लिए कहा। सुमित और रमाकांत ने 16 लाख की एक पर्ची दे दी। कई चक्कर काटने के बाद भी दोनों आरोपियों ने रुपये नहीं लौटाए और उनको पीटकर सोना लौटाने से मना कर दिया।
विज्ञापन

अहलादपुर चौकी पर शिकायत की लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। एसएसपी के आदेश पर इज्जतनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है। एएसपी शिवम आशुतोष सिंह ने बताया कि तहरीर व उपलब्ध साक्ष्य के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें