फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: तेज गति ट्रक ने युवक को कुचला, मौत

Thu, 26 Dec 2024 09:11 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
रामनगर। मृतक हिरदेश यादव का फाइल फोटो
विज्ञापन
रामनगर। आंवला-शाहबाद मार्ग पर बैंक ऑफ बड़ौदा के सामने एक तेज गति ट्रक ने सड़क पार कर रहे युवक को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर युवक के घर में रोना पीटना मच गया। ग्रामीणों ने कई घंटों तक उसके शव को उठने नहीं दिया। उसके पिता के आने पर पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

रामनगर के 27 वर्षीय हिरदेश यादव बुधवार को रामनगर चौराहे पर आए थे। जैन मंदिर के सामने से बैंक ऑफ बड़ौदा की तरफ सड़क पार कर रहे थे। तभी हरदासपुर की ओर से तेज गति में आ रहे ट्रक ने उन्हें अपने चपेट में ले लिया। युवक की मौके पर मौत के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग गया। कुछ परिजन मौके पर पहुंचे तो सड़क पर जाम लग गया। एसडीएम नहने राम और चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और जाम खुलवाया, लेकिन ग्रामीणों ने युवक के शव को रोड से नहीं हटाने दिया। कुछ घंटे बाद युवक के पिता पिता पहुंचे, तब पुलिस ने शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजा।
चार वर्ष पहले हुई थी शादी
हिरदेश तीन बहनों का इकलौता भाई था। युवक की चार साल पहले शादी हुई थी। उसकी तीन साल की एक बेटी भी है। घटना से गांव में सन्नाटा पसरा है। 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें